गुरुग्राम : चकरपुर में सड़क पर वाहन खड़ा होने से क्षेत्र के लोग परेशान

कुछ लोगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस प्रशासन का खौफ भी नहीं रहा है। क्षेत्र की पार्षद रमा रानी राठी से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। ना तो पुलिस प्रशासन ही कार्रवाई कर रहा है और ना ही संचालक अपनी मनमानी से बाज आ रहा है।

गुरुग्राम,अमन यात्रा।  कुछ लोगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस प्रशासन का खौफ भी नहीं रहा है। क्षेत्र की पार्षद रमा रानी राठी से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। ना तो पुलिस प्रशासन ही कार्रवाई कर रहा है और ना ही संचालक अपनी मनमानी से बाज आ रहा है। क्षेत्रवासी अपने वाहनों को डालने में बड़े परेशान दिखाई देते हैं। कुछ लोग सडक़ पर इस प्रकार वाहन खड़ा कर देते हैं कि अन्य लोगों को वाहन निकालने में परेशानी उठानी पड़ती है। जब वाहन हटाने के लिए कुछ कहा जाता है तो फिर वे झगड़ा करने के लिए उतारु हो जाते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कई बार नगर निगम प्रशासन कार्यवाही अवश्य करता है, लेकिन ये लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला चकरपुर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक प्लांट के सामने चौपहिया वाहान खड़ा रहता है, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस संदर्भ में कई बार क्षेत्र की पार्षद सहित पुलिस प्रशासन से भी शिकायत की है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

वहीं प्लांट में कार्यरत कुछ कर्मचारी गुटखा आदि थूक देते हैं, जिससे इधर-उधर गंदगी फैल जाती है। ऐसी परिस्थितियों में कई बार झगड़े की नौबत आ जाती है। दिन हो या रात हमेशा सडक़ पर निकलने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। पैदल भी निकलना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्लांट के सामने लगने वाले वाहनों की समस्या से उन्हें निजात दिलाई जाए तथा प्लांट संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मा0 राज्यमंत्री ने सामुदायिक भवन ईको पार्क माती में किया ध्वजारोहण।

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में मा0 राज्यमंत्री, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान…

1 hour ago

हर्षोल्लास के साथ विकास भवन में मनाई गई स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ

कानपुर देहात।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 79वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना…

2 hours ago

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

1 day ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

1 day ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

1 day ago

This website uses cookies.