G-4NBN9P2G16
गुरुग्राम,अमन यात्रा। कुछ लोगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस प्रशासन का खौफ भी नहीं रहा है। क्षेत्र की पार्षद रमा रानी राठी से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। ना तो पुलिस प्रशासन ही कार्रवाई कर रहा है और ना ही संचालक अपनी मनमानी से बाज आ रहा है। क्षेत्रवासी अपने वाहनों को डालने में बड़े परेशान दिखाई देते हैं। कुछ लोग सडक़ पर इस प्रकार वाहन खड़ा कर देते हैं कि अन्य लोगों को वाहन निकालने में परेशानी उठानी पड़ती है। जब वाहन हटाने के लिए कुछ कहा जाता है तो फिर वे झगड़ा करने के लिए उतारु हो जाते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कई बार नगर निगम प्रशासन कार्यवाही अवश्य करता है, लेकिन ये लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला चकरपुर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक प्लांट के सामने चौपहिया वाहान खड़ा रहता है, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस संदर्भ में कई बार क्षेत्र की पार्षद सहित पुलिस प्रशासन से भी शिकायत की है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
वहीं प्लांट में कार्यरत कुछ कर्मचारी गुटखा आदि थूक देते हैं, जिससे इधर-उधर गंदगी फैल जाती है। ऐसी परिस्थितियों में कई बार झगड़े की नौबत आ जाती है। दिन हो या रात हमेशा सडक़ पर निकलने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। पैदल भी निकलना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्लांट के सामने लगने वाले वाहनों की समस्या से उन्हें निजात दिलाई जाए तथा प्लांट संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
This website uses cookies.