औरैया

गुरु रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश महामंत्री बनी नीरज गौतम

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री नीरज गौतम को 8 जुलाई को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ रजिस्टर्ड कार्यालय विकासपुरी नई दिल्ली द्वारा  अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम,

औरैया,अमन यात्रा। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री नीरज गौतम को 8 जुलाई को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ रजिस्टर्ड कार्यालय विकासपुरी नई दिल्ली द्वारा  अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम,राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति आयोग अंतरराष्ट्रीय महामंत्री विजय सापला व पूर्व विधायक सुरेश राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु रविदास विश्व महापीठ व प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह भैयाजी के द्वारा श्री गुरु रविदास का उद्देश समाज के अनुयायियों को धार्मिक एवं सामाजिक विषयों के स्तर पर संगठित कर उनको अपनी विचारधारा से जोड़ना इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए विश्व रविदास पीठ के आदर्श संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास के ज्ञान दर्शन को पीठाधीश्वर संत श्रवण दास के परम आशीर्वाद से नीरज गौतम को प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व  वह आरएसएस की पदाधिकारी भी रह चुकी हैं। भाजपा ने उन्हें अन्य संगठनों की जिम्मेदारी भी सौपी है।
भाजपा प्रदेश मंत्री  नीरज गौतम ने प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर कहा कि संपूर्ण पीठ परिवार ने मुझ जैसे छोटी कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर प्रदेश महामंत्री श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ मनोनीत किया गया है। मैं आशा ही नहीं अपितु  पूरा भरोसा दिलाना चाहती हूँ , कि मैं संगठन हित,  राष्ट्रहित एवं समाजहित, देशहित व न्यायहित में रविदास समाज के उत्थान के लिए विकास के लिए श्री गुरु रविदास की विचारधारा को जन-जन तक जोड़ने का एवं उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए पूरा प्रयास करूंगी। यह कि मैं गुरु रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगी। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम  व अंतरराष्ट्रीय महामंत्री  विजय सापला राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद और साधुवाद देना चाहती हूँ , और आभार प्रकट करती हूँ, कि उन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मेरे कंधों पर सौंपी है। जिसका निर्वहन मैं पूरी तन्मयता के साथ करूंगी यह वचनबद्ध हूँ। आगे उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने कहा था कि “ऐसा चाहूं राज मैं मिलै सबन को अन्न।” छोट बड़ो सब सम बसै रविदास रहें प्रसन्न।” जिनके सपनों को आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरा करने का काम किया है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

13 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

2 days ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

2 days ago

This website uses cookies.