कानपुर देहात

गेंहू के खेत में मिला लापता वृद्धा का शव , मचा हड़कंप

शिवली कोतवाली क्षेत्र के बलुवापुर गांव से आठ दिन पहले लापता हुई एक वृद्धा का शव रविवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में पड़ा पाए जाने पर आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बलुवापुर गांव से आठ दिन पहले लापता हुई एक वृद्धा का शव रविवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में पड़ा पाए जाने पर आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई।

परिजनों का कहना है कि वृद्धा मानसिक रूप से कमजोर थी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली शिवली के बलुआपुर गांव निवासिनी सुशीला देवी उम्र 70 वर्ष बेर लेने खेतों पर गई थी।देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।पता न चलने पर 20 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

रविवार की सुबह गेंहू के खेत में उनकी लाश पड़ी मिली।देवर मोहन सिंह की सूचना पर पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची।वृद्धा की लाश मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।देवर मोहन सिंह ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।

इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि वृद्धा का शव पड़ा मिला है।शरीर पर ऊपरी तौर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात: देशभक्ति की लहर, ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ से गूंजा आकाश, शहीदों को नमन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। "यह देश है वीर जवानों का" की धुन पर देशभक्ति के…

13 hours ago

कानपुर देहात: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध मंथन, क्षेत्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने जगाई नई उम्मीद

कानपुर देहात। भोगनीपुर के सरदार गेस्ट हाऊस में शनिवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के विचार…

14 hours ago

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,02 शिकायतों का किया गया निस्तारण

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने…

14 hours ago

कानपुर देहात: जन समस्याओं पर डीएम का कड़ा रुख, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज तहसील मैथा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान…

14 hours ago

कानपुर देहात: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 108 शिकायतें दर्ज, 3 का मौके पर निस्तारण

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० ने आज तहसील रसूलाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान…

15 hours ago

This website uses cookies.