G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, सिकंदरा। घर में चाय बनाते वक्त अचानक सिलेंडर में आग लग जाने की वजह से महिला 3 बच्चों, बुजुर्ग समेत 5 लोग आग में झुलस गए हैं। जिनको आनन-फानन में परिजनों ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही गंभीर रूप से झुलसे बच्चों का इलाज भी अस्पताल में किया जा रहा है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के मदियापुर गांव का है। जहां राजेंद्र प्रसाद की बहु अनुराधा चाय बनाने के लिए किचन में गई और गैस जलाते वक्त ही सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिससे अनुराधा के पास मौजूद उसके 3 बच्चे कपिल, गौरी और छोटे भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पति मनीष और पिता राजेंद्र प्रसाद बहु और बच्चों के कपड़ों में लगी आग बुझाने में झुलस गए। तीनों बच्चों समेत महिला और बुजुर्ग आग लगने की वजह से गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको सीएचसी राजपुर में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चो सहित पांचों लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। राजेंद्र प्रसाद के भाई ग्रामीण प्रसाद ने बताया कि बहू सुबह चाय बनाने किचन में गई हुई थी। तभी अचानक सिलेंडर में आग लगने की वजह से वह झुलस गई। जिसकी वजह से वहां पर मौजूद तीन बच्चे भी आग में झुलस गए। वहीं उनका भाई राजेंद्र प्रसाद की आग में झुलस गया है। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.