गोण्डा : तालाब में दो किशोरियों का उतराता मिला शव, मचा हडकम्प

जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र अन्तर्गत बीते शनिवार को शौच के लिये घर से निकलीं दो नाबालिग बहनो का शव रविवार की सुबह छिछुली गांव के कोटिया तालाब में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया तथा वहाँ आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

एजेंसी ,गोडा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीते शनिवार को शौच के लिये घर से निकलीं दो नाबालिग बहनो का शव रविवार की सुबह छिछुली गांव के कोटिया तालाब में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया तथा वहाँ आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना पर वहाँ पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया तथा घटना के कारणों की जाँच-पड़ताल कर रही है।वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। इटियाथोक की इस घटना की जानकारी होते ही सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस व अन्य लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली व स्थानीय पुलिस को जरुरी निर्देश दिये।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के भवानीपुर उपाध्याय ग्राम पंचायत अन्तर्गत छिछुली गाँव के रहने वाले खुनखुन ने बताया, कि उनकी पुत्री पूनम(16) व पड़ोसी राजकुमार की पुत्री पम्मी (15 ) बीते शनिवार की दोपहर को घर से शौच लिए गांव के पूर्व दिशा में स्थित कोटिया तालाब की ओर गई थीं। घंटों बाद जब दोनों लड़कियाँ घर वापस नहीं लौटीं तो घर वालों को चिंता हुई। उनकी तलाश की गई। काफी खोजबीन के बावजूद देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका।

जिसकी लिखित सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में दिया।परिजनों के मुताबिक तालाब के किनारे चप्पल मिला है।आशंका व्यक्त की जा रही है, कहीं अचानक पैर फिसल जाने से एक लड़की तालाब में डूबने लगी होगी जिसे बचाने के प्रयास में दूसरी लड़की भी तालाब में डूब गई होगी। बहरहाल घटना के बाद से दोनों बच्चियों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हुई है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात का गौरव: आयुष त्रिवेदी को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

कानपुर देहात। जनपद के युवा समाजसेवी आयुष त्रिवेदी ने अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों से पूरे…

7 hours ago

यूपीएस को बताया शोषणकारी, 1 अप्रैल से लागू नई व्यवस्था का विरोध

कानपुर देहात। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली…

8 hours ago

जन मानस के लिए करो काम, नहीं तो मिलेगी बद्दुआ और सरकारी दंड अलग से : एमएलसी अरुण पाठक

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : स्नातक क्षेत्र के विधायक अरुण पाठक ने कहा है कि…

8 hours ago

भाजपा के 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव अभियान प्रत्येक कार्यकर्ता का स्वाभिमान है – प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा…

8 hours ago

भगवान परशुराम जयंती भव्य रूप में मनाने का संकल्प: उत्तर प्रदेश ब्रह्म समाज सेवा संस्था की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

पुखरायां, कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश ब्रह्म समाज सेवा संस्था के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की…

9 hours ago

नन्हें-मुन्ने बच्चे पहुंचे स्कूल, जमकर बरसाए गए उनपर फूल

राजेश कटियार,कानपुर देहात। जिले के विभिन्न स्कूलों में मंगलवार से नया सत्र शुरू हो गया…

9 hours ago