ग्राम प्रधान की हत्या से जिले में फैली सनसनी

बुधवार की देर शाम शहवदिया निवासी ग्राम प्रधान लगभग 36 वर्षीय रमाकांत दोहरे पुत्र लालाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किए जाने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा देते हुए बताया गया कि ग्राम प्रधान मिलनसार शख्सियत के धनी थे, इसके साथ ही वह मृदुभाषी भी थे।

विकास सक्सेना, औरैया। बुधवार की देर शाम शहवदिया निवासी ग्राम प्रधान लगभग 36 वर्षीय रमाकांत दोहरे पुत्र लालाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किए जाने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा देते हुए बताया गया कि ग्राम प्रधान मिलनसार शख्सियत के धनी थे, इसके साथ ही वह मृदुभाषी भी थे। उनका कभी किसी से विवाद भी नहीं हुआ और ना ही वह किसी को असंतुष्ट करते थे। उनकी किसी से रंजिश भी समझ में नहीं आ रही है। इसके बावजूद उनकी हत्या होना बहुत ही निंदनीय और दुःखद है। ग्रामीणों ने बताया कि वह औरैया से वापस अपने गांव घर पर पहुंचे। इसके बाद वह दिशा मैदान के लिए तालाब की ओर गए हुए थे, उसी समय घात लगाये हमलावरों ने फरसा/चाकू आदि किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।  बताया गया कि भारी मात्रा में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहा।  गांव छावनी बना हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर एवं कोतवाल पंकज मिश्रा आदि घटनास्थल पर पहुंच गये और जायजा लिया। इसके साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या को लेकर प्रधान संघ में आक्रोश व्याप्त है। इतना ही नहीं क्षेत्रीय जनता भी कानून व्यवस्था की दोहाई दे रही है। ग्राम प्रधान की हत्या को लेकर जिले में सनसनी फैल गई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक ग्राम प्रधान रिंकू उर्फ रमाकांत का शव घर पहुंचते ही बुरी तरह से करुण-क्रंदन गूंजने लगा। इसके साथ ही आक्रोशित प्रधान संगठन के पदाधिकारी एवं प्रधानगण शोक संवेदना व्यक्त करने गांव पहुंचने लगे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चारू निगम का कहना है कि उन्हें रात्रि करीब 9:15 बजे घटना की जानकारी हुई। वह तत्काल मौके पर पहुंची। कहा कि घटना की रिपोर्ट तहरीर के आधार पर लिखी जा रही है। इसके साथ ही मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए सर्विलांस, एसओजी व थाना टीम सहित चार टीमों को लगाया गया है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। गांव में मातम पसरा हुआ है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सीएलडी इंटर कॉलेज मीनापुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता का जश्न,निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज…

3 days ago

रसूलाबाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर नहर से निकाला किसान का शव, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय…

3 days ago

अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…

3 days ago

बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…

3 days ago

कानपुर देहात में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बे…

3 days ago

विद्या संजीवन शिक्षा निकेतन हलधरपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।कानपुर देहात के विधा संजीवन शिक्षा निकेतन जूनियर हाइस्कूल हलधरपुर भोगनीपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता…

3 days ago

This website uses cookies.