घाटमपुर के जहांगीराबाद गांव में घरेलू सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप

घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में बुधवार दोपहर को अचानक एक घर में खाना बनाते समय लीकेज होने के चलते सिलेंडर में आग लग गई। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों ने सिलेंडर को उठाकर कानपुर सागर हाईवे में फेंक दिया

घाटमपुर कानपुर नगर।घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में बुधवार दोपहर को अचानक एक घर में खाना बनाते समय लीकेज होने के चलते सिलेंडर में आग लग गई। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों ने सिलेंडर को उठाकर कानपुर सागर हाईवे में फेंक दिया। जलते सिलेंडर को देखकर दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने गीले बोरे जल रहे सिलेंडर के ऊपर डालकर आग पर काबू पाया है। हालांकि जब तक सिलेंडर से आग की लपटे उठती रही। तब तक लोगों के बीच दहशत बनी रही। वहीं आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को अचानक जहांगीराबाद गांव में हाईवे किनारे रहने वाले कमाल पुत्र शाहिद अहमद ने बताया खाना बनाते समय सिलेंडर के लीकेज होने के चलते सिलेंडर में आग लग गई। धू धू कर जल रहे सिलेंडर को परिजनों ने घर के बाहर निकाल कर गांव से निकले कानपुर सागर हाईवे में डाल दिया। ऊंची ऊंची उठ रही आग की लपट को देखकर दोनों तरफ का यातायात जहां का तहा थम गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गीले बोरे डाल कर जल रहे सिलेंडर के ऊपर डालकर आग पर काबू पाया है। इस दौरान जब तक सिलेंडर में लपट उठाती रही। तब तक लोगों के बीच दहशत बनी रही। आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। इस दौरान लगभग आधा घंटा तक दोनों तरफ का यातायात बाधित रहा।.

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

4 hours ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

4 hours ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

4 hours ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

4 hours ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

4 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

7 hours ago

This website uses cookies.