G-4NBN9P2G16

घाटमपुर तहसील दिवस मे डीडीओ, एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या

शनिवार को घाटमपुर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के आने की खबर से फरियादियों की भीड़ उमड पड़ी। परंतु किन्हीं कारण के चलते जिलाधिकारी तहसील दिवस में नई पहुंच सके। जिससे फरियादियों में निराशा देखी गई। हालांकि संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में बैठे जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी घाटमपुर एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्थानीय अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा उनके निस्तारण के आदेश सक्षम अधिकारियों को दिए

घाटमपुर कानपुर नगर। शनिवार को घाटमपुर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के आने की खबर से फरियादियों की भीड़ उमड पड़ी। परंतु किन्हीं कारण के चलते जिलाधिकारी तहसील दिवस में नई पहुंच सके। जिससे फरियादियों में निराशा देखी गई। हालांकि संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में बैठे जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी घाटमपुर एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्थानीय अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा उनके निस्तारण के आदेश सक्षम अधिकारियों को दिए। शनिवार को घाटमपुर तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 236 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा 160 शिकायत प्राप्त हुई, पुलिस विभाग की 40, खंड विकास अधिकारी की 16,चकबंदी की पांच, आपूर्ति की तीन, विद्युत विभाग के तीन,पीडब्ल्यूडी की दो, नगर पालिका की पांच एवं चिकित्सा विभाग की दो शिकायत तहसील दिवस में प्राप्त हुई। जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण अधिकारियों द्वारा किया गया।

अन्य के लिए सक्षम को निर्देशित किया गया। तहसील दिवस में जिला विकास अधिकारी,मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कानपुर नगर आलोक रंजन घाटमपुर उपजिलाधिकारी यदुवैद्र सिंह बैस और तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेई ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए सक्षम को शिकायत निस्तारण के आदेश दिए। बताते चलें कि बीते दिन जिलाधिकारी कानपुर राकेश कुमार के घाटमपुर तहसील दिवस में आने का अंदेशा जताया गया था परंतु जिलाधिकारी तहसील दिवस में नहीं पहुंच सके। उनकी जगह अन्य अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनी हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

14 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

14 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.