Categories: कानपुर

घाटमपुर : रिटायर्ड दारोगा के घर में घुसे चोर, पार किए तीन लाख रुपये

रिटायर्ड दारोगा ने बताया कि चोर बक्से में रखे तीन लाख रुपये ले गए हैं। पीडि़त दारोगा ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर बक्सा पड़ा देखा जिसका समान बिखरा हुआ था।

कानपुर,AMAN YATRA कोतवाली क्षेत्र के मूसानगर रोड स्थित गांव शाखा जनवारा निवासी एक रिटायर दारोगा के घर घुसे चोर तीन लाख की नकदी पार कर ले गए। दारोगा के जाग जाने से चोर टूटे बक्से छोड़ कर भाग गए।

रिटायर्ड दारोगा राम शकर पाल शाखा जनवारा गांव के रहने वाले है। देर रात चोर रिटायर्ड दारोगा के घर मे छत के रास्ते से उतरकर कमरे में पहुंच गए,जहां चोरों ने कमरे में रख्खे बक्सों में लगे तालो को तोडऩा शुरू कर दिया। वहीं ताला टूटने की आवाज सुनकर राम शंकर पाल जाग गए। रिटायर्ड दारोगा को आता देख चोर एक बक्सा उठाकर भागने लगे वही रिटायर्ड दारोगा के शोर मचाने पर चोर बक्सा छोड़कर भाग गए। रिटायर्ड दारोगा ने बताया कि चोर बक्से में रखे तीन लाख रुपये ले गए हैं।

मामले की जानकारी होते स्थानीय लोगो की भीड़ लगना शुरू हो गई ,पीडि़त दारोगा ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर बक्सा पड़ा देखा जिसका समान बिखरा हुआ था। हालांकि मौके पर पहुची पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

52 minutes ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

2 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

2 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

4 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

5 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

1 day ago

This website uses cookies.