G-4NBN9P2G16
अपना जनपद

चंदौलीः अंतरर्राज्यीय बिहार कैमूर बार्डर पर एएसपी व डीएसपी ने बिहार पुलिस से वार्ता कर किया गश्त, हर हाल में नहीं होना चाहिए अवैध कार्य, संदिग्ध व्यक्तियों पर बराबर नजर बनाए रखने का निर्देश…..

चंदौली। गुरुवार की रात्रि अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती व डीएसपी रघुराज ने पुलिस फोर्स के साथ अंतरर्राज्यीय बिहार कैमूर बॉर्डर महदाईच पर बिहार पुलिस के साथ वार्ता कर पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान आसपास के लोगों में एक बार सन्नाटा छा गया। यूपी-बिहार बॉर्डर पर पूरी तरह नाकेबंदी करने का निर्देश एडिश्नल एसपी सुखराम भारती ने देते हुए कहा कि यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस की नजर बराबर बनी रहे, ताकि किसी प्रकार के गलत कार्यों को कोई अंजाम न दे सके। वही एडिश्नल एसपी व डीएसपी ने थाना इलिया ईसरगोढ़वा व खझरा गांव में लोगों के साथ संवाद करते हुए पैदल गश्त भी किया।

बतादें कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल का निर्देश है कि जनपद में किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों को अंजाम व नक्सली गतिविधियों सहित वांछित लोगों पर बराबर नजर क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष बनाये रखे। इसी क्रम में गुरुवार की देर रात्रि एडिश्नल एसपी सुखराम भारती व डीएसपी रघुराज ने पुलिस के जवानों के साथ अंतरर्राज्यीय बिहार कैमूर बॉर्डर महदाईच पर पहुंचकर बिहार पुलिस के साथ वार्ता किया। बिहार पुलिस से वार्ता कर यूपी पुलिस व बिहार पुलिस पैदल आसपास के इलाकों में गश्त किया। जिससे लोगों में सन्नाटे की स्थिति छा गई। वही एडिश्नल एसपी व डीएसपी ने इलिया थाना अंतर्गत इसरगोडवा व खझरा गांव में जाकर लोगों के साथ संवाद भी किया। संवाद के बाद एडिश्नल एसपी व डीएसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त भी किया। गश्त के दौरान आसपास के इलाके में सन्नाटे की स्थिति छा गई।

एडिश्नल एसपी सुखराम भारती व डीएसपी रघुराज ने गश्त के दौरान बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर बराबर बनी हुई है। अवैध कार्यों को अंजाम देने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस की बराबर ड्यूटी लगाई गई है। जिससे एक राज्य से दूसरे राज्य में जाकर अवांछनीय तत्व किसी प्रकार की घटना न कर सके। उन्होंने कहा कि अवैध कार्यों को अंजाम देने वालों पर पुलिस की निगाह बराबर बनी हुई है। यदि वह पकड़े जाएंगे तो उनका हालात बुरा होगा।

संवाद के दौरान एडिश्नल एसपी सुखराम भारती ने लोगों को बताया कि आप लोग की सुरक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी है। यदि आप लोग से क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो आप नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत करें। आपकी शिकायत गोपनीय रखी जाएगी। यदि कोई बहन, बेटियों पर छींटाकशी करता है तो या फिर किसी अवैध कार्यों को अंजाम देता है तो बगैर डरे पुलिस को सूचना दें।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.