वाराणसी

चंदौलीः एक बार फिर बेटी ने जिले का नाम किया रोशन

चंदौली। बबुरी थानार्गत सिरकुटियां गांव की अंजलि त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का सम्मान बढ़ाया। गौरतलब है कि सिरकुटियां ग्राम निवासी सरोज त्रिपाठी और प्रयागदेव त्रिपाठी की पुत्री अंजलि त्रिपाठी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में एम.एससी किया है और उन्होंने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर वर्ष 2021 प्रतिष्ठित पुरस्कार स्व. राजेश्वरी देवी राठौर गोल्ड मेडल अवार्ड हासिल कर सिर्फ परिवार और गांव का ही नाम रोशन नहीं किया बल्कि चंदौली जनपद को भी गौरवान्वित किया है।

मुख्य अतिथि के रूप में यूएसए की प्रतिष्ठित पॉलो ऐल्को कम्पनी के सीईओ निकेश अरोड़ा के हाथों उन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। वर्तमान में अंजलि जेएनयू से मॉलिक्यूलर मेडिसिन में पीएचडी कर रही हैं। इस पुरस्कार से गाँव और क्षेत्र वासी फूले नहीं समा रहे और उनके घर पर परिवार जन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग कहते नहीं थक रहे कि बेटी हो तो ऐसी। आजकल बेटियां ही नाम रोशन कर रहीं और अगर ऐसी बेटी हो तो कुल का नाम कई पीढ़ियों तक रोशन रहेगा। अंजलि के चाचा जितेंद्र तिवारी ने शुभाशीष देने के साथ ही लोगों में मिठाई वितरण की। वहीं शुभकामनाएं देने वालों में विधायक प्रत्याशी रहे भाजपा के सूर्यमुनि तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चकिया की ब्लॉक अध्यक्ष रीता पाण्डेय, गौरव श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित एवं जागरूक नागरिकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी और चंदौली की इस बेटी के उज्ज्वल करियर और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

5 minutes ago

दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

उरई, जालौन। रविवार रात एक दुखद घटना में झांसी से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी…

12 minutes ago

जिलाबदर अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार: चुर्खी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…

20 minutes ago

मनरेगा मजदूरों का फूटा गुस्सा, 40 दिन काम करने के बाद भी मजदूरी नहीं

उरई, जालौन। माधौगढ़ ब्लॉक के रूपापुर ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरों को 40 दिन मजदूरी…

28 minutes ago

देश में डिजिटल जनगणना को लेकर केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी, 2027 से शुरू होगा सर्वे

राजेश कटियार,कानपुर देहात। देश में लंबे समय से प्रतीक्षित जनगणना की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप…

57 minutes ago

अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना को लेकर मृतकों के प्रति व्यापारियों की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई आयोजित कैंडिल जलाकर रखा 2 मिनट का मौन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय हाईवे सर्विस रोड…

4 hours ago

This website uses cookies.