उत्तरप्रदेश

कानपुर : जे.के. कैंसर अस्पताल के हेड क्लर्क की ह्रदय गति रुक जाने से हुई मौत

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बिहार ग्राम पंचायत का मजरा रायरामापुर गांव निवासी वर्तमान में कानपुर के जे.के. कैंसर अस्पताल में हेड क्लर्क के पद पर तैनात हजारी लाल के 45 वर्षीय पुत्र नागेंद्र सिंह की शनिवार को अचानक ह्रदय गति रुक जाने के चलते उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

Story Highlights
  • अंतिम संस्कार दुर्वासा ऋषि घाट पर किया जाएगा
  • बड़े भाई डॉक्टर महेंद्र सिंह कानपुर के हैलट अस्पताल में ब्लड विभागाध्यक्ष के पद कर तैनात हैं .
  • भाभी सीमा संखवार मलासा विकासखंड के कुढवा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्या हैं।

पुखरायां / कानपुर। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बिहार ग्राम पंचायत का मजरा रायरामापुर गांव निवासी वर्तमान में कानपुर के जे.के. कैंसर अस्पताल में हेड क्लर्क के पद पर तैनात हजारी लाल के 45 वर्षीय पुत्र नागेंद्र सिंह की शनिवार को अचानक ह्रदय गति रुक जाने के चलते उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। रविवार को विधि विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़े- कैलई के लाल को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई, उमड़ा जन सैलाब 

बताते चलें कि मलासा विकासखंड के अंतर्गत बिहार ग्राम पंचायत का मजरा रायरामापुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह पुत्र हजारी लाल उम्र करीब 45 वर्ष वर्तमान में कानपुर के जे के कैंसर अस्पताल में हेड क्लर्क के पद पर तैनात थे।वह अपनी पत्नी शशिप्रभा,पुत्र शीटू राजवर्धन तथा पुत्री सत्यम संग कानपुर में निवास कर रहे थे।शनिवार को उन्हें अचानक ह्रदय आघात होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 

बड़े भाई डॉक्टर महेंद्र सिंह कानपुर के हैलट अस्पताल में ब्लड विभागाध्यक्ष के पद कर तैनात हैं तथा भाभी सीमा संखवार मलासा विकासखंड के कुढवा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्या हैं। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।देर शाम जैसे ही नागेंद्र सिंह का शव उनके पैतृक गांव लाया गया। माहौल गमगीन हो गया।क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। रविवार को विधि विधान के साथ दुर्वासा ऋषि घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button