चंदौली। जिला मुख्यालय के एक लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई की ओर से संगठन की सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दीर्घायु होने की कामना की और गोष्ठी कर पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को लोगों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार कर और बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। इस दौरान लोकगीत गायक पप्पू ने गीतों के माध्यम से मिशन को सफल बनाने का आह्वान किया। बसपा के वीरेंद्र चौहान ने कहा कि देश और प्रदेश में केवल बसपा ही सुशासन ला सकती है। क्योंकि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जब भी प्रदेश की बागडोर संभाली, तब कानून व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त और दुरुस्त रही।
बसपा प्रमुख को बताया गरीबों का मसीहा
कहा कि बहुजन सुखाय बहुजन हिताय का नारा देने का काम सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया था। आज उस कारवां को हम सभी को बढ़ाने की जरूरत है। पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा गरीब शोषित दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में काम किए हैं। उनके योगदान को आज हम सभी कार्यकर्ताओं को गांव गाव जाकर लोगों को बताने की जरूरत है। यही राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं को संभव संकल्प लेने की जरूरत है। तभी संगठन मजबूत होगा।
इस दौरान प्रदीप कुमार, छोटू भारती, तिलकधारी बिंद, राजीव कुमार पांडेय, विकास गौतम, चंद्रेश्वर जायसवाल, बनारसी राम, इरशाद अहमद, कयामुद्दीन, राम अवतार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन सुभाष चंद्र ने किया।
कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…
कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…
कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…
कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…
This website uses cookies.