अपना जनपद

चंदौलीः दक्षिण कोरिया गणराज्य के बौद्ध भिक्षुओं के जनपद में प्रवेश पर जिला प्रशासन द्वारा पुष्प देकर किया गया स्वागत, 43 दिनों की यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश व बिहार राज्य के बौद्ध स्थलों का पदयात्रा लगभग 1167 किमी…..चकिया के इस में रात्रि प्रवास करेगा, डीएसपी रघुराज ने कर रखा है सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था……

बौद्ध भिक्षु के जनपद में प्रवेश पर जिला प्रशासन द्वारा पुष्प देकर किया गया स्वागत

चंदौली। दक्षिण कोरिया गणराज्य के 108 बौद्ध भिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल अपने 43 दिवसीय बौद्ध स्थलों के पदयात्रा के क्रम में जनपद वाराणसी के सारनाथ में यात्रा के शुभारंभ के उपरांत द्वितीय दिवस 12 फरवरी की भोर में लगभग 2ः45 बजे   टेंगरा मोड़ से जनपद चंदौली की सीमा में प्रवेश किया। बौद्ध भिक्षु के प्रतिनिधिमंडल का जनपद में प्रवेश करने पर जिला प्रशासन की ओर से उनका पुष्प देकर स्वागत किया गया।

बताया गया कि भारत व दक्षिण कोरिया के 50 वर्षों के डिप्लोमेटिक रिलेशंस एवं विश्व शांति के उद्देश्य से बौद्ध भिक्षुओं का दलअपने 43 दिनों की यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश व बिहार राज्य के बौद्ध स्थलों का पदयात्रा के माध्यम से भ्रमण करते हुए लगभग 1167 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। जनपद में बौद्ध भिक्षुओं का दल 24 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर विकास खंड चकिया के ककोरिया ग्राम में रात्रि प्रवास करेगा व सोमवार की प्रातः पुनः यात्रा प्रारंभ कर बिहार की सीमा में प्रवेश करेगा। सारनाथ से 11 फरवरी से पदयात्रा प्रारंभ होकर बौद्ध भिक्षुओं का दल सारनाथ, बोधगया, राजगीर, नालंदा, वैशाली, कुशीनगर, लुंबिनी होते हुए 19 मार्च को श्रावस्ती में समापन होगा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में बौद्ध भिक्षुओं की पदयात्रा के दृष्टिगत पर्याप्त सुरक्षा, चिकित्सा, साफ सफाई, यातायात आदि समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जनपद में प्रवेश के समय उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर अविनाश कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात कृष मुरारी शर्मा, पर्यटन सूचनाधिकारी नितिन दिवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

2 hours ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

17 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

19 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

19 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

19 hours ago

This website uses cookies.