चंद्रयान 3 का प्रसारण दिखाने में अगर शिक्षण संस्थानों को कोई असुविधा हो रही है तो उसे अगले दिन यानी 24 की सुबह भी दिखा सकते हैं, भारत सरकार ने जारी किया आदेश

चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। राष्ट्र के लिए गौरव के इस पल को स्कूली बच्चे लाइव देखेंगे। केंद्रीय, माध्यमिक, बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को यथासंभव इस ऐतिहासिक क्षण को लाइव दिखाने की व्यवस्था करने को कहा है।

राजेश कटियार,  कानपुर देहात। चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। राष्ट्र के लिए गौरव के इस पल को स्कूली बच्चे लाइव देखेंगे। केंद्रीय, माध्यमिक, बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को यथासंभव इस ऐतिहासिक क्षण को लाइव दिखाने की व्यवस्था करने को कहा है।

बाकी स्कूल 24 अगस्त को इसकी रिकॉर्डिंग भी दिखा सकते हैं। यदि स्कूल में इस पल का गवाह बनना संभव नहीं हो तो शिक्षक व छात्र इसे घर पर देख सकते हैं। इस संबंध में भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता मिशन के सचिव संजय कुमार ने इस बाबत एक सकुर्लर जारी किया है।

पत्र के अनुसार चंद्रयान-3 की लैंडिंग भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी के लिए भी बड़ा कदम है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5:20 बजे से किया जाएगा। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, इसरो के यू-ट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज व डीडी नेशनल टीवी चैनल पर देखा जा सकता है। भारत सरकार की ओर से भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में खोज के लिए एक जुनून को भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का जश्न मनाएंगे। यह वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा। इसी सबको ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्रों और शिक्षकों के लिए बुधवार को जहां भी संभव हो चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखने की व्यवस्था करने को कहा है। शेष स्कूलों के लिए इसे बृहस्पतिवार को सुबह भी दिखाया जा सकता है, छात्र और शिक्षक इसे घर से भी देख सकते हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि सचिव संजय कुमार भारत सरकार-शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता मिशन के पत्र के अनुसार चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण आज जिन विद्यालयों में दिखा पाना संभव है दिखाएं जो विद्यालय किसी कारणवश 23 अगस्त 2023 को नहीं दिखा सकते हैं वे गुरुवार 24 अगस्त 2023 को प्रार्थना सभा के बाद सुबह यू ट्यूब या अन्य माध्यम से बच्चों को दिखाकर इस विषय की जानकारी दे सकते हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

48 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गांव…

1 hour ago

साइबर फ्रॉड: रसूलबाद पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए 30,000 रुपये

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में…

2 hours ago

सरकारी अधिकारी से बदसलूकी और गाली-गलौज के मामले में आरोपी निसार सिद्दीकी दोषी करार, लगा जुर्माना

कानपुर देहात: भोगनीपुर पुलिस स्टेशन में 2015 में दर्ज एक मामले में, आरोपी निसार सिद्दीकी…

2 hours ago

कुर्कशुदा मकान की नीलामी 28 अगस्त को, इच्छुक करें प्रतिभाग

कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…

3 hours ago

लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक ‘रोजगार महाकुंभ’, 1 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा मौका

कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…

3 hours ago

This website uses cookies.