वाराणसी

चकियाः कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी रंजना केशरी ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, पार्टी के पक्ष में वोट करने का किया अपील……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। चकिया नगर पंचायत से चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी रंजना केशरी पति सूर्य प्रकाश ने मंगलवार को पूरे नगर का भ्रमण की। रंजना केसरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नंबर 8, 9, 10 में जाकर डोर टू डोर लोगों से संपर्क करते हुए कांग्रेस को वोट करने को अपील किया। यह जनसंपर्क नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।

बतादें कि चकिया नगर पंचायत का आरक्षण महिला सामान्य हो जाने से सभी वर्ग की महिलाएं अपनी-अपनी पार्टी से चेयरमैन पद की दावेदारी कर रही हैं। वहीं कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी रंजना केशरी भी अपनी दावेदारी दिखा रही हैं। रंजना केसरी मंगलवार को नगर का भ्रमण करते हुए कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। नगर के वार्ड नंबर 8,9,10 सहित अन्य वार्डों में जाकर डोर टू डोर लोगों से जन संपर्क करते हुए आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क का कार्यक्रम नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। रंजना केसरी अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ नगर में भ्रमण करते हुए कहा कि चकिया को विकास के पथ पर ले जाकर विकसित करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशी रंजना महिलाओं व पुरुषों से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। रंजना केसरी शिक्षित व जुझारू महिला हैं। गरीबों बेसहारों के दुख सुख में हमेशा यह शामिल होकर हाथ भी बटाती हैं। वही कांग्रेस पार्टी में रहकर इन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी पूर्वक निभाया है। इस दौरान नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, विनोद सिंह गणित, सूर्य प्रकाश, गीता, ममता, सुनिता, उर्मिला, लक्ष्मी सहित कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

11 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

13 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

13 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

13 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

13 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

13 hours ago

This website uses cookies.