G-4NBN9P2G16
अपना जनपद

चकियाः पूर्व सीएम के निर्देश पर इस गांव में समाजवादियों ने इतने गरीबों के बीच बांटा कंबल, पूर्व विधायक ने कहा गरीबों की सेवा ही इस धरती पर……..

पूर्व सीएम के निर्देश पर समाजवादियों ने गरीबों के बीच जाकर 210 कंबल का किया वितरण

गलनभरी ठंड को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देश, प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाय कंबल का वितरण

जनपद के सभी गांवों में समाजवादी पार्टी करेगी कंबल का वितरण-जिलाध्यक्ष

चकिया, चंदौली। लगातार बढ़ रही ठंड से आम जनमानस पूरी तरह बिलबिला रहा है। गलन भरी ठंड से लोग दिन भर घरों में ही दुबके देखे जा रहे हैं। कड़ाके की ठंड ने तो गरीबों की ज्यादा कमर तोड़ती हुई दिख रही है। गरीब, असहाय, वृद्धजन ठंड से पूरी तरह परेशान हैं उन्हें गर्म कपड़ा भी मुहैया होना मुश्किल साबित हो रहा है।

बढ़ती ठंड के हालात को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि अपने अपने जनपद में ज्यादा से ज्यादा संख्या में गर्म कपड़ा व कंबल का वितरण कर गरीब, असहाय, वृद्धजनों का मदद करें। जिससे गलन भरी ठंड से गरीब, असहाय, वृद्धजन अपने आप को बचा सके।

पूर्व सीएम के निर्देश पर रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्य नारायण राजभर व पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में स्थानीय विकास खंड के उतरौंत गांव में 210 कंबल का वितरण असहाय, गरीब, वृद्धजनों में किया गया। कंबल का वितरण लगातार बढ़ते ठंड से बचने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। जिससे वृद्ध, असहाय, गरीब, मजदूर कंबल व कर्म कपड़े से अपने आप को बचा सकें।

कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी वह पार्टी है जो हर मुश्किलों में निचले तबके तब जाकर उनका एक हिस्सा बनते हुए मदद करती है। उन्होंने कहा कि इस गलन भरी ठंड में वर्तमान की केंद्र और प्रदेश सरकार इन गरीबों की मदद करने में पूरी तरह फिसड्डी साबित हो रही है। इन गरीबों का मदद गलन भरी ठंड में वर्तमान की सरकार करने वाली नहीं है। इन्हें केवल इनके वोटों की जरूरत रहती है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि हमारी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश भर में कंबल वितरण का आयोजन कर गरीबों को ठंड से बचाने के लिए उपाय कर रही है। ताकि गर्म कपड़ा व कंबल पाकर गरीब, असहाय, मजदूर, वृद्धजन अपने आप को इस ठंड से बचा सके। गरीबों की सेवा ही एक इस धरती पर सच्ची सेवा है।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का निर्देश है कि जनपद में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजन कर गरीबों में कंबल का वितरण किया जाए। लगातार बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए समाजवादी पार्टी इन गरीबों की चिंता कर रही। जिससे बढ़ती ठंड से गरीब, असहाय, मजदूर, वृद्धजन कंबल पाकर अपने आप को गर्व महसूस करें। यही नहीं समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद के विभिन्न गांव में कंबल वितरण का आयोजन कर गरीबों का मदद किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि वर्तमान की केंद्र और प्रदेश सरकार इन गरीबों की बिल्कुल नहीं सुनने वाली है। वर्तमान की सरकार इन गरीबों को केवल चुनाव में उपयोग करती है।

इस दौरान नि. प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश मुस्ताक अहमद खां, जिला महासचिव नफीस अहमद, नि. प्रदेश सचिव लालता बियार, अमरदीप उर्फ बाला जी सहित अन्य समाजवादी के पदाधिकारी नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र मौर्या व ग्राम प्रधान कंचन मौर्या ने सबका आभार व्यक्त किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

14 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

31 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.