अपना जनपद

चकियाः रक्षामंत्री ने कहा जल्द ही हमारे देश में सभी तरह के हथियार, टैंक, गोले और मिसाइलें बनने लगेंगी…….अमृत काल समाप्त होते होते 2047 तक भारत दुनिया की…….

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकारी कर रही काम-राजनाथ सिंह

चकिया, चंदौली। शनिवार को पैतृक गांव भभौरा में अपनी भाभी के त्रयोदशा में शामिल होने के लिए पहुंचे भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए कहा है कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है। दोनों सरकारें जनहित में बड़े फैसले ले रही हैं और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकारी काम कर रही हैं।

वहीं भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में जब भारतीय जनता पार्टी ने देश की सत्ता संभाली थी तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया के टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल थीं। लेकिन अब 2022 में हमारी अर्थव्यवस्था टॉप 5 में अर्थव्यवस्थाओं में आ गई है। दुनिया भर के अर्थशास्त्रियों का मानना है कि 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में हो जाएगी। वहीं अमृत काल समाप्त होते होते 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। रक्षामंत्री ने देश की सेनाओं के बारे में कहा कि भारतीय सेना आत्मनिर्भर होती जा रही है और जल्द ही हमारे देश में सभी तरह के हथियार, टैंक, गोले और मिसाइलें बनने लगेंगी। इस तरह से रक्षा के क्षेत्र में भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगा। वहीं राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की पदयात्रा पर कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया और कहा कि यह उनका और उनकी पार्टी का मामला है। इस पर वह अपनी ओर से कुछ नहीं कहना चाहते हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

माती डिपो में अनिल यादव अध्यक्ष, अक्षय गौड़ मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात:  आज माती  स्थित रोडवेज के माती डिपो में संयुक्त परिषद के…

15 minutes ago

कानपुर देहात के SC हॉस्टलों में प्रवेश अब ऑनलाइन

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने…

60 minutes ago

कानपुर देहात पुलिस ने सुलझाई कुदौली चोरी की वारदात, दो चोर गिरफ्तार

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के कुशल निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध…

1 hour ago

कानपुर देहात: युवा उद्यमी योजना में ढिलाई बर्दाश्त नहीं – DM सिंह

कानपुर देहात – उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के क्रियान्वयन में…

2 hours ago

रसूलाबाद में रिंद नदी में मिले शव की हुई पहचान

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कपराहट गांव के पास रिंद नदी में मिले…

2 hours ago

कानपुर देहात: 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी लक्ष्य की दिशा में तेज होंगे प्रयास

कानपुर देहात – उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को…

3 hours ago

This website uses cookies.