G-4NBN9P2G16
अलीपुर भंगडा गांव में मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार
-मौके पर दर्जन भर मजदूर कर रहे काम, पर हाजिरी सैकड़ों के पार
-ग्रामीणों ने कहा डीसी मनरेगा व बीडीओ से शिकायत कर कराया जाएगा जांच
चकिया, चंदौली। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत अलीपुर भंगडा गांव में मनरेगा का कार्य ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का भी खेल खेलने का कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर हाजिरी षड्यंत्र तरीके से मनरेगा साइड पर देकर सरकार के खजाने में विधिवत सेंध लगाने का कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ द्वारा मनरेगा के कार्य में जमकर लूट-खसोट किया जा रहा है। मौके पर दर्जन भर से अधिक मजदूर कार्य नहीं कर रहे हैं फिर भी सैकड़ों की हाजिरी मनरेगा साइट पर अपडेट किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी।
मौके पर कम मजदूर व हाजिरी सैकड़ों में होने से यह साबित हो रहा है कि भ्रष्टाचार की गाथा ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर रच रहे हैं। यहीं नहीं मनरेगा साइड पर टैग की गई फोटो में नाम मात्र के मनरेगा मज़दूरों की संख्या दिख रही है, लेकिन फर्जी तरीके से हाजिरी सैकड़ों के पार मजदूरों की दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मामला की जांच डीसी मनरेगा व चकिया वीडीओ से कर जांच कराई जाएगी।
बतादें कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार जहां भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हुए दिन-रात मेहनत कर रही है तो वही कुछ भ्रष्टाचारी लोग शासन के मंसूबों पर पानी फेरते हुए अपना षड्यंत्र रच शासन के खजाने में सेंध लगाने पर उतारू हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं स्थानीय विकास खंड अंतर्गत अलीपुर भंगडा गांव की। अलीपुर भंगडा गांव में बड़े पैमाने पर ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर भ्रष्टाचार को अंजाम देने में लगे हुए हैं। मौके पर मजदूरों की संख्या कम व मनरेगा साइट पर सैकड़ों में हाजिरी अपडेट करने से यह खुलेआम साबित हो रहा है कि ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर भ्रष्टाचार का हथकंडा अपनाते हुए शासन के खजाने में सेंध लगा रहे हैं।
अलीपुर भंगडा गांव में 3 कार्य पर 19 मस्टररोल निकाला गया है। जिसमें कुल 169 मजदूर प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। हाजिरी के दौरान टैग की गई तस्वीर को देखी जाए तो एक-दो दर्जन से अधिक मजदूर दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक ही फोटो को मोबाइल में ओपन कर कई दिन हाजिरी दी जा रही है।
वर्जन-
खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराकर ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ के ऊपर कारवाई की जाएगी।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.