4 लाख 61 हजार 523 रुपए के लागत से बिछा चौका 4 साल का भी नहीं झेल सका सफर
-2 साल में ही तोड़ दिया दम, ग्राम प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को कर दिया उजागर
-बारिश के दिनों में कीचड़ में ग्रामीण आवागमन को हैं विवश
चकिया, चंदौली। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत अलीपुर भंगडा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान द्वारा वर्ष 2022-23 में लक्ष्मण के घर से राजेंद्र गिरी के घर तक चौका इंटरलॉकिंग का कार्य कुल 4 लाख 61 हजार 523 रुपए की धनराशि से कराया गया था। जो 4 साल का भी अपना सफर तय नहीं कर पाया, दो वर्ष में ही भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया। वर्तमान में चौका पूरी तरह ध्वस्त होकर बिखर चुके हैं। बारिश के दिनों में ग्रामीण कीचड़ के रास्तों से आवागमन करने को विवश हैं।
बता दें कि अलीपुर भंगड़ा गांव के ग्राम प्रधान द्वारा विकास के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार की पोल अब परत दर परत खुलने लगी है। ग्राम प्रधान द्वारा वर्ष 2022-23 में गांव में ही लक्ष्मण के घर से राजेंद्र गिरी के घर तक चौका इंटरलॉकिंग का कार्य 4 लाख 61 हजार 523 रुपए की धनराशि से कराया गया था। जो पूरी तरह उखड़ कर वर्तमान समय में ध्वस्त हो चुका है। यह चौका 4 साल का भी सफर तयं नहीं कर पाया जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। बारिश के दिनों में ग्रामीण कीचड़ के रास्तों से आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना रहा की गांव में बड़े पैमाने पर विकास कार्य में भ्रष्टाचार ग्राम प्रधान द्वारा किया जा रहा है। यदि इस पर रोक नहीं लगा तो गांव पूरी तरह विकास से वंचित रह जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार जहां गांव में चकरोड, सीसी रोड, चौका निर्माण का कार्य जोरों पर करा रही है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिले। लेकिन यह सभी योजनाएं भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ने से इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
वर्जन-
खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराकर ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गांव…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में…
कानपुर देहात: भोगनीपुर पुलिस स्टेशन में 2015 में दर्ज एक मामले में, आरोपी निसार सिद्दीकी…
कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…
कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…
This website uses cookies.