G-4NBN9P2G16
अवैध तरीके से कौड़िहार नदी से दिन में ही ट्रैक्टर लगाकर ढ़ोया जा रहा है लाल सोना
प्रशासन की नहीं पड़ रही नजर,उंचे दामों पर हो रही है विक्री
पुलिस व तहसील प्रशासन नहीं कार्यवाई करने में है नाकाम
चकिया, चंदौली। खनन माफियाओं द्वारा दिन दहाड़े कौड़िहार गांव स्थित कर्मनाशा नदी किनारे से ट्रैक्टर ट्राली लगाकर प्रतिदिन अवैध लाल बालू धड़ले से ढ़ोने का कार्य किया जाता है। लोगों ने यह भी बताया कि स्थानीय प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी आंखें बंद की हुई है। जिससे वह खुलेआम सुबह से लेकर शाम तक,शाम से लेकर रात तक अवैध लाल बालू खनन कर ढ़ुलाई करने में मशगूल रहते हैं। इनको स्थानीय पुलिस प्रशासन का बिल्कुल डर नहीं है।
बतादे कि केंद्र व प्रदेश सरकार जहां खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर व प्रदेश से बाहर भागने की कार्रवाई कर रही है, तो वहीं कुछ खनन माफिया इस तरह के भी हैं कि वह खुलेआम प्रशासन के संरक्षण में होकर अपने अवैध गतिविधियों को अंजाम देने में तुले हुए हैं। कौड़िहार गांव स्थित कर्मनाशा नदी से आए दिन खनन माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से बालू निकालने का कार्य किया जा रहा है।
ट्रैक्टर प्रतिदिन कौड़िहार नदी से अवैध लाल बालू ढ़ोने का कार्य करती है। लोगों ने यह भी बताया कि ट्रैक्टर चलाने के लिए स्थानीय प्रशासन का संरक्षण भी मिला हुआ है। जिससे वह बेधड़क होकर अपने अवैध कार्यों को गंतव्य तक पहुंचने में लगे हुए हैं। सुबह से लेकर शाम तक, शाम से लेकर रात तक, इसी काम में मशगूल रहते हैं। जिसपर स्थानीय पुलिस प्रशासन व तहसील प्रशासन का नजर बिल्कुल नहीं जाता है। लोगों ने बताया कि इन खनन माफियाओं पर स्थानीय प्रशासन व अधिकारियों सहित सत्ता पक्ष के नेताओं का संरक्षण है। जिससे यह खनन माफिया अवैध बालू निकासी कर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर विक्रय कर मलामाल हो रहे हैं। अब देखना है कि स्थानीय पुलिस या जनपद प्रशासन जांच कर कार्रवाई करती है या नहीं।
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
This website uses cookies.