G-4NBN9P2G16
गैंगरेप के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
पुलिस टीम दोनों अभियुक्तों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी
चकिया, चंदौली। नौगढ़ में गैंगरेप के 2 दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस टीम दोनों अभियुक्तों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी। इस बीच पुलिस वाहन पंचर हो गया। मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपी भागने की फिराक व पुलिस के ही सर्विस रिवाल्वर छीनकर फायर झोंक दिया। जिस पर पुलिस टीम पलटवार करते हुए फायरिंग की। जिसमें रेप के दोनों आरोपी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है।
विदित हो कि शुक्रवार को सोनभद्र के चन्द्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कालेज मद्धपुर में कक्षा 12 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय किशोरी गुरुवार को घर से विद्यालय गयी थी। गांव के ही युवक सुजीत कुमार उर्फ चिरागन के साथ बाईक पर सवार होकर विद्यालय से नौगढ़ थाना क्षेत्र के गहिला बाबा मंदिर में दर्शन पूजन व जंगल घूमने के लिए चली गई। रास्ते में गहिला बाबा मंदिर से करीब 100 मीटर पहले सड़क किनारे जयमोहनी पोस्ता गांव के रहने वाले 3 मनबढ़ युवकों ने बाइक रोकवाकर किशोरी के साथी को भयभीत कर पेड़ में रस्सी से बांध दिया। इसके बाद किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाए जाने के दौरान पुलिस वाहन के पंचर हो जाने के बाद गिरफ्तार किए गए बदमाश भागने की फिराक में थे। इसके बाद बदमाशों ने उप निरीक्षक अवधेश सिंह की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। जिसमें गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी और बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
This website uses cookies.