अपना जनपद

चकिया: मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार पर चकिया बीडीओ की नहीं जा रही नजर, मुड़हुआ दक्षिणी गांव में मनरेगा के तहत जमकर लूट-खसोट….जो फोटो 10 अगस्त को वही फोटो 11 को भी…ब्लॉक के अधिकारी शायद नहीं करते हैं मनरेगा के कार्यों की मॉनिटरिंग….

मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार पर चकिया बीडीओ की नहीं जा रही नजर, मुड़हुआ दक्षिणी गांव में मनरेगा के तहत जमकर लूट-खसोट

-ब्लॉक के अधिकारी शायद नहीं करते हैं मनरेगा के कार्यों की मॉनिटरिंग

-ग्राम प्रधान इसी का फायदा उठाकर काट रहे मलाई

-फर्जी फोटो का फोटो बनाकर आए दिन दी जा रही है मनरेगा में हाजिरी

-मुड़हुआ दक्षिणी गांव में मौके पर मनरेगा मजदूरों की संख्या शून्य, पर हाजिरी सैकड़ों के पार

चकिया, चंदौली। जहां एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने को लेकर दिन-रात मेहनत कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय विकास खंड के दर्जनों ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर मनरेगा में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसी के साथ ही मुड़हुआ दक्षिणी गांव में मनरेगा के तहत ग्राम प्रधान द्वारा जमकर लूट-खसोट किया जा रहा है। यह आरोप ग्रामीणों का है। ग्राम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार पर चकिया खंड विकास अधिकारी की नजर नहीं जा पा रही है। शायद ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा मनरेगा में हो रहे कार्यों की मॉनिटरिंग नहीं की जाती है। जिसका फायदा ग्राम प्रधान धड़ल्ले से उठा रहे हैं। ग्राम पंचायतों में पुरानी फोटो को फोटो बनाकर हाजिरी देने का कार्य जोरों पर चल रहा है। जीता जागता मामला मुड़हुआ दक्षिणी ग्राम पंचायत में हो रहे मनरेगा कार्य में नाम मात्र के मजदूर लगाकर 104 की हाजिरी दी जा रही है। मौके पर मजदूरों की संख्या शून्य है। जिससे खुलेआम साबित हो रहा है कि ग्राम प्रधान बड़ा घोटाला करने के चक्कर में हैं।

बतादें कि भ्रष्टाचार के मामले में स्थानीय विकास खंड शायद आगे चल रहा है। यहां के आला अधिकारी दर्जनों ग्राम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार से नजर पूरी तरह फेरे हुए हैं। जिससे ग्राम प्रधान, मनरेगा मेठ सहित अन्य भ्रष्टाचारियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में यह अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। चकिया विकासखंड अंतर्गत दर्जनों ग्राम पंचायत में मनरेगा का कार्य फिलहाल कराये जा रहे हैं। जहां बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस भ्रष्टाचार पर चकिया खंड विकास अधिकारी की नजर शायद नहीं पड़ रही है। लोगों के शिकायत के बाद भी यह अधिकारी टाल मटोल व मामला सुलह समझौता करने में ज्यादा हमदर्दी दिखाने लगते हैं। जिससे दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता जा रहा है।

मुड़हुआ दक्षिणी ग्राम पंचायत में 10 अगस्त को जो मनरेगा साईट पर मजदूरों की फोटो अपडेट किया गया है वहीं फोटो 11 अगस्त को भी फर्जी तरीके से हाजिरी लगाया गया है‌। फर्जी तरीके से मनरेगा पोर्टल पर फोटो डालकर सरकारी धन में सेंध लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसी तरह दर्जनों ग्राम पंचायत में दो-चार मजदूरों को लगाकर कर कार्य कराया जा रहा है, लेकिन हाजिरी 50-100 में भारी जा रही है। यहीं नहीं पुरानी फोटो को भी टैग किया जा रहा है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

11 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

12 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

12 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

14 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

16 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

2 days ago

This website uses cookies.