अपना जनपद

चकिया में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मचा हड़कंप, एएसपी, डीएसपी व कोतवाल ने….

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में मंगलवार की देर शाम 32 वर्षीय विवाहिता इंद्रावती देवी का संदिग्ध परिस्थिति में लटका शव मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। विवाहिता के मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है।

क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी रामबली शर्मा के पुत्र महेंद्र शर्मा की शादी 12 साल पहले छुछाड़ (हिनौती दक्षिणी) गांव निवासी स्व अनंतु और सुखवन्ती की पुत्री इंद्रावती के साथ हुई थी। महेन्द्र और इंद्रावती का एक पुत्र और एक पुत्री है। मंगलवार की शाम इंद्रावती ने अपना कमरा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन खिड़की से झांककर देखने पर पता चला कि पंखे की कुंडी से इंद्रवती का शव लटक रहा है। घटना की जानकारी होते ही हेतिमपुर चट्टी पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में काम कर रहा पति महेंद्र रोते बिलखते घर पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। वहीं शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। विवाहिता की मौत से पति महेंद्र, सास मनोरमा व बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी होते ही मौके एएसपी सुखराम भारती व डीएसपी रघुराज पहुंचे कर आवश्यक जानकारी हासिल किये। कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

5 hours ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

5 hours ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

5 hours ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

5 hours ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

6 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

9 hours ago

This website uses cookies.