चकिया: वाह पुलिस वाले हों तो ऐसे, हर तरफ हो रही चर्चा
-ड्यूटी के प्रति सचेत हैं सैदूपुर चौकी इंचार्ज परमानंद त्रिपाठी
-पीएसी के जवानों के साथ सुबह 6:00 बजे से शाम के 7:00 बजे तक डटकर सुरक्षा व्यवस्था किए हैं कायम
-गांधीनगर लगाई गई है पुलिस जवानों की ड्यूटी, लतीफशाह जाने के लिए सैलानियों पर लगी है रोक
चकिया, चंदौली। सैदूपुर चौकी इंचार्ज परमानंद त्रिपाठी पीएसी के जवानों के साथ गांधीनगर तिराहे पर डटकर सुरक्षा व्यवस्था कायम किए हुए हैं। इनकी चर्चाएं हर तरफ हो रही है। ड्यूटी के प्रति पूरी तरह सतर्कता बरतते हुए सुबह 6:00 बजे से शाम के 7:00 बजे तक पूरी तरह पीएसी व पुलिस के जवानों के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। लतीफशाह जाने वाले सैलानियों को रोकते हुए उन्हें सुरक्षित घर वापस होने की सलाह भी दें रहें हैं। लतीफशाह में डैम के ऊपर से पानी गिरने के पश्चात वहां पर सैलानियों के पहुंचने पर प्रबंध किया गया है। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो सके। तभी से चौकी इंचार्ज मुस्तैदी से पुलिस के जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में डटे हुए हैं।
बतादें कि पिछले दिनों तेज बारिश और नगवा बांध, नौगढ़ सहित मूसाखाड़ बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया था, जिससे लतीफशाह डैम ओवरफ्लो करने लगा था। डैम ओवरफ्लो होते ही सैलानियों का जमावड़ा जुटने लगा था। तभी सतर्कता बरतते हुए डैम के पास किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन सहित तहसील प्रशासन ने बेहतर कदम उठाते हुए डैम के पास सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया। ताकि बनारस, मिर्जापुर, सोनभद्र सहित बिहार राज्य के भभुआ कैमूर जिले से पहुंचने वाले सैलानी डैम के पास न पहुंच सके। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने गांधीनगर तिराहा, धन्नीपुर, लतीफशाह डैम, सिंचाई विभाग डाक बंगले के पास बैरिकेटिंग कर भारी संख्या में पीएसी के जवानों को लगा दिया गया। इसके साथ ही सैदूपुर चौकी इंचार्ज परमानंद त्रिपाठी पीएसी के जवानों के साथ गांधीनगर तिराहे पर पूरी तरह डटकर सुरक्षा व्यवस्था कायम करने में जुटे हुए हैं। वही अन्य जनपदों से पहुंचने वाले सैलानियों को रोक कर उन्हें सुरक्षित घर वापस होने की सलाह भी दे रहे हैं। चौकी इंचार्ज की ड्यूटी के प्रति सराहना हर तरफ हो रही है। जवानों के साथ सुबह 6:00 बजे से जो डट रहे हैं सीधे शाम को 7:00 बजे ही सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखते हुए चौकी पर वापस होते हैं। इसके अलावा रात में भी लतीफशाह डैम सहित अन्य गांव में पुलिस जवानों के साथ गश्त करते हैं।
जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
This website uses cookies.