अपना जनपद

चकिया: सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा, पक्का मकानों का हो गया निर्माण, JE की नहीं खुल रही नींद….SDM ने कहा जांच कर होगी कार्रवाई…..

चकिया: सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा

-पक्का मकानों का हो गया निर्माण, JE की नहीं खुल रही नींद

-SDM ने कहा जांच कर होगी कार्रवाई

चकिया, चंदौली। लतीफ शाह स्थित पूर्वी व पश्चिमी छोर पर सिंचाई विभाग की भूमि में कतिपय लोगों ने कब्जा जमा रखा है। सिंचाई विभाग के भूमि पर कब्जा वाले स्थान पर लोगों द्वारा पक्के मकान का भी निर्माण कराया जा चुका है। पूर्वी व पश्चिमी छोर पर दर्जनों की संख्या में सिंचाई विभाग की भूमि में बने दुकान अवैध है ऐसा लोगों का कहना है। आरोप तो यहां तक है कि दुकानदारों से प्रति माह एक निर्धारित राशि भी सिंचाई विभाग के एक अधिकारी को पहुंचती है।

शासन स्तर से जहां भू माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है वहीं कुछ सरकारी कर्मचारी ही सरकारी भूमि पर अवैध कराने मे संलिप्त है। हांलाकि सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी क्षेत्र का दौरा तो करते है, लेकिन वह मामले को लेकर गंभीर नहीं है। यही नहीं कुछ अधिकारियों पर लतीफ शाह में मछलियां भी मारने व बिक्री कराने का भी आरोप है।

वर्जन-

एसडीएम ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था। यदि इस तरह का मामला है तो जांच कराकर दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सीएलडी इंटर कॉलेज मीनापुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता का जश्न,निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज…

1 day ago

रसूलाबाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर नहर से निकाला किसान का शव, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय…

1 day ago

अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…

1 day ago

बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…

1 day ago

कानपुर देहात में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बे…

1 day ago

विद्या संजीवन शिक्षा निकेतन हलधरपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।कानपुर देहात के विधा संजीवन शिक्षा निकेतन जूनियर हाइस्कूल हलधरपुर भोगनीपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता…

1 day ago

This website uses cookies.