अपना जनपद

चकिया: BDO साहब मुड़हुआ दक्षिणी गांव में ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर किया जा रहा है भ्रष्टाचार, एक ही फोटो को तोड़ मरोड़ कर कई दिन दी जा रही मनरेगा साइट पर हाजिरी…… ग्रामीण करेंगे DC मनरेगा चंदौली से शिकायत….. ग्रामीणों का आरोप सेक्रेटरी साहब भी लेंते हैं हिस्सा…..

चकिया: BDO साहब मुड़हुआ दक्षिणी गांव में ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर किया जा रहा है भ्रष्टाचार, एक ही फोटो को तोड़ मरोड़ कर कई दिन दी जा रही मनरेगा साइट पर हाजिरी…… ग्रामीण करेंगे DC मनरेगा चंदौली से शिकायत….. ग्रामीणों का आरोप सेक्रेटरी साहब भी लेंते हैं हिस्सा…..

-ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर लूट रहे सरकारी धन

-मौके पर मजदूरों की संख्या शून्य,फर्जी तरीके से निकाला जा रहा है धन

-मौके पर एक भी मजदूर नहीं कर रहे काम, पर हाजिरी सैकड़ों के पार

चकिया, चंदौली। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत मुड़हुआ दक्षिणी गांव में मनरेगा का कार्य ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का भी खेल खेलने का कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर एक ही फोटो को दो-दो दिन व पुरानी फोटो को मोबाइल में ओपन कर हाजिरी षड्यंत्र तरीके से मनरेगा साइड पर देकर सरकार के खजाने में विधिवत सेंध लगाने का कार्य कर रहे हैं। यहीं नहीं मनरेगा मजदूरों के स्थान पर मोबाइल काम कर रही है। 10 अगस्त 2024 को जो फोटो हाजिरी के तौर पर मनरेगा साइड पर टैग किया गया है वहीं फोटो 11 अगस्त 2024 को भी फर्जी तरीके से टैग कर दिया गया है। जिससे यह साबित हो रहा है कि भ्रष्टाचार की गाथा ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर रच रहे हैं। यहीं नहीं मनरेगा साइड पर टैग की गई फोटो में नाम मात्र के मनरेगा मज़दूरों की संख्या दिख रही है, लेकिन फर्जी तरीके से हाजिरी सैकड़ों के पार मजदूरों की दी जा रही है। मौके पर मजदूरों की संख्या शून्य है। यदि समय रहते ग्राम प्रधान पर कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण DC मनरेगा चंदौली से लिखित प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग करेंगे। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि सेक्रेटरी साहब भी अपना हिस्सा लेकर शांत रहते हैं। कोई कार्रवाई का नाम नहीं लेते हैं।

जहां केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार जहां भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हुए दिन-रात मेहनत कर रही है तो वही कुछ भ्रष्टाचारी लोग शासन के मंसूबों पर पानी फेरते हुए अपना षड्यंत्र रच शासन के खजाने में सेंध लगाने पर उतारू हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं स्थानीय विकास खंड अंतर्गत मुड़हुआ दक्षिणी गांव की। मुड़हुआ दक्षिणी गांव में बड़े पैमाने पर ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर भ्रष्टाचार को अंजाम देने में लगे हुए हैं। एक ही फोटो को दो-दो दिन मनरेगा साइड पर टैग किया जा रहा है। 10 अगस्त 2024 को जो फोटो मनरेगा साइड पर टैग किया गया है वहीं फोटो फर्जी तरीके से 11 अगस्त 2024 को भी हाजिरी के रूप में टैग की गई है। जिससे यह खुलेआम साबित हो रहा है कि ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर भ्रष्टाचार का हथकंडा अपनाते हुए शासन के खजाने में सेंध लगा रहे हैं। यहीं नहीं मनरेगा में मजदूरों के स्थान पर सिर्फ रोड़ काम कर रहा है।

मुड़हुआ दक्षिणी गांव में 1 कार्य पर 12 मस्टररोल निकाला गया है। जिसमें कुल 104 मजदूर प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। हाजिरी के दौरान टैग की गई तस्वीर को देखी जाए तो एक-दो‌ से अधिक मजदूर दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक ही फोटो को मोबाइल में ओपन कर कई दिन हाजिरी दी जा रही है।

वर्जन-

खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराकर ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। ‌

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 123 मरीजों का किया गया सफल उपचार

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर…

1 day ago

शांति और सौहार्द के बीच मनाया गया बकरीद का पर्व

उरई, जालौन। जनपद जालौन में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व इस बार भी पूरी शांति और…

1 day ago

निजी वाहनों के खिलाफ यात्री एवं मालकर अधिकारी स्मिता वर्मा का सघन चेकिंग अभियान

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। आज यात्री एवं मालकर अधिकारी कानपुर देहात श्रीमती स्मिता वर्मा ने…

1 day ago

UGC का ऐतिहासिक कदम: अब एक साथ प्राप्त की गई दो डिग्रियां होंगी पूरी तरह मान्य!

राजेश कटियार ,कानपुर देहात: देश में उच्च शिक्षा को अधिक लचीला और छात्र-केंद्रित बनाने की…

1 day ago

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार पिता को कुचला, मौके पर ही मौत

धाता, फतेहपुर: थाना क्षेत्र के कबरहा गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट…

1 day ago

बड़ी सफलता: चोरी की बाइक की नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार

उरई, जालौन: जनपद में वाहन चोरी और धोखाधड़ी के मामलों पर नकेल कसते हुए, पुलिस…

2 days ago

This website uses cookies.