ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मूसानगर थाना पुलिस ने बीते 22.23 जुलाई की रात्रि की गई एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में विवेचना में प्रकाश में आए दो आरोपियों को शुक्रवार को आलाकत्ल समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में मूसानगर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बीते 22.23 जुलाई की रात्रि में थाना क्षेत्र के चतुरीपुरवा निवासी देव सिंह पुत्र स्वर्गीय लालाराम की हत्या के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य मिटाने जैसी संगीन धाराओं में थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
जिसके संबंध में विवेचना में प्रकाश में आए आरोपी छोटू पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद निषाद निवासी चतुरीपुरवा थाना मूसानगर तथा लल्लू पुत्र शिवप्रसाद निवासी किसवा थाना मूसानगर को थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को ग्राम किसवा स्थित अमरूद के बगीचे से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बांका व फरसा तथा आरोपी छोटू द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।
कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…
कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…
कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…
कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…
This website uses cookies.