चलती हुई बाइक से झपट्टा मारकर महिला की चेन-पर्स लूटने वाला लुटेरा निकला सपा नेता,पुलिस एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 जून को परिवार के साथ घर लौट रही महिला का चेन-पर्स लूटकर कुछ लुटेरे भाग गए थे।इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।पुलिस ने अब मुठभेड में दो लूटेरों को दबोच लिया है।लूट करने वाले जिस लुटेरे के पैर में गोली लगी वह समाजवादी पार्टी का स्थानीय नेता निकला।सपा के कई नेताओं के साथ उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर हैं। लुटेरे ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को कल्याणपुर विधानसभा के वार्ड-17 का सपा उपाध्यक्ष बताया है

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 जून को परिवार के साथ घर लौट रही महिला का चेन-पर्स लूटकर कुछ लुटेरे भाग गए थे।इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।पुलिस ने अब मुठभेड में दो लूटेरों को दबोच लिया है।लूट करने वाले जिस लुटेरे के पैर में गोली लगी वह समाजवादी पार्टी का स्थानीय नेता निकला।सपा के कई नेताओं के साथ उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर हैं। लुटेरे ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को कल्याणपुर विधानसभा के वार्ड-17 का सपा उपाध्यक्ष बताया है।साथ ही पूर्व सपा विधायक के साथ फोटो भी डाली है। फिलहाल बुधवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है।उसका साथी भी पकड़ा गया है।

बता दें कि बीते शनिवार की रात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले इलेक्ट्रीशियन सज्जन खान पत्नी के साथ बाबूपुरवा स्थित अपनी ससुराल से स्कूटी से घर लौट रहे थे।तभी लुटेरों ने पीछे से उनकी पत्नी सादिया के गले में झपट्टा मारकर चेन और पर्स लूट लिया,जिसमें सादिया गंभीर रूप से घायल गई। मोटरसाइकिल गिरने से दोनों बच्चों को भी चोटें आई थीं।तब से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी।बुधवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि ऑपरेशन में करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तब जाकर आरोपितों की पहचान हुई।सटीक सूचना पर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो आरोपियों ने खुद घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया,जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।बाद में उसे और उसके साथी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरे आरोपी की निशानदेही पर महिला का पर्स बरामद किया गया।आरोपियों से पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

3 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.