कानपुर देहात

चार चरण में लगाये जायेगें जनपद कानपुर देहात में 60 लाख पौधें

शासन द्वारा वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2022 के अन्तर्गत चरणबद्ध रूप से 35.00 करोड़ पौध रोपण लक्ष्य की प्राप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : शासन द्वारा वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2022 के अन्तर्गत चरणबद्ध रूप से 35.00 करोड़ पौध रोपण लक्ष्य की प्राप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। वर्तमान सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पूरे प्रदेश में 5 जुलाई 2022 को एक ही दिन में 20.00 करोड, दिनांक 06.07.2022 को एक दिन में 5.00 करोड़ दिनांक 07.07.2022 को एक ही दिन में 5.00 करोड़ एवं आजादी के 75वें वर्ष पर 15 अगस्त के दिन एक ही दिन में 5.00 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उक्त आदेश के अन्तर्गत कानपुर देहात जनपद में भी दिनांक 05.07.2022 को 34.00 लाख. 06.07.2022 को 8.50 लाख 07.07.2022 को 8ः5 लाख एवं 15 अगस्त को एक ही दिन में लगभग 8.50 लाख कुल लगभग 60.00 लाख पौधों का रोपण वन विभाग एवं अन्य 20 विभागों के द्वारा पूर्व से चिहिन्त स्थलों पर रोपित कराये जायेगें।

इस वृक्षारोपण जन आन्दोलन में वृहद स्तर पर वन महोत्सव कार्यक्रम जिसमें मा० मंत्रीगण, मा० सांसद, मा० विधायक, मा० अध्यक्ष नगर पालिका / नगर पंचायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मा० न्यायाधीशगण, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त सरकारी / गैर सरकारी संस्थान, एन०सी०सी०, शिक्षक एवं छात्रगण, एन०एस०एस० कैडट पर्यावरण प्रेमी, कृषक उत्पादक संघ, गंगा प्रहारियों को इस कार्यक्रम में सम्मलित करते हुए सहयोग प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।

दिनांक 06.07.2022 को होने वाले पौध रोपण कार्यक्रम में शक्तिवन हेतु चिन्हित स्थलों पर गणमान्य / विशिष्ठ महिला अतिथियों को आमन्त्रित करते हुए वृक्षारोपण कराया जायेगा।

दिनांक 07.07.2022 को पूर्व से चिन्हित स्थलों पर विभिन्न अतिथियों / सम्मानित व्यक्तियों से वृक्षारोपण कराया जायेगा। जिसमें खाद्यवन विकसित करने पर जोर दिया जायेगा।

आजादी के अमृत महोत्सव, 15 अगस्त 2022 के अवसर पर प्रत्येक नगर पंचायतों में कम से कम 75 पौधों का रोपण तथा नगर पालिका में 750 पौधों का रोपण कर अमृत वन रोपण के साथ अवशेष लक्ष्य की पूर्ति की जायेगी।

 

जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय एवं ए०के० द्विवेदी प्रभागीय वनाधिकारी, जन मानस से अपील करते हुए अनुरोध किया गया है कि आजादी के अमृत महोत्सव एवं वृक्षारोपण जन आन्दोलन के अन्तर्गत जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त सरकारी गैर सरकारी संस्थान, एन०सी०सी०, शिक्षक एवं छात्रगण, एन०एस०एस० कैडट, पर्यावरण प्रेमी,     कृषक उत्पादक संघ, गंगा प्रहारियों को इस आन्दोलन का हिस्सा बनाते हुए वृक्षारोपण किया जाये। उनके द्वारा यह भी अपील की गयी कि रोपित पौधों को सुरक्षा एवं सिचाई पर बल दिया जायें। डी०एफ०ओ० द्वारा बताया गया कि तैयारियों जोरो से की जा रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

13 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

14 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

14 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

15 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

15 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

15 hours ago

This website uses cookies.