उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज
चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित
छत्रपति शाहू जी महाराज के जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कई कला प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया था। फाइन आर्ट्स विभाग के छात्रों ने छत्रपति के जीवन दर्शन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया।

कानपुर,अमन यात्रा। छत्रपति शाहू जी महाराज के जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कई कला प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया था। फाइन आर्ट्स विभाग के छात्रों ने छत्रपति के जीवन दर्शन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया। प्रतिभागी छात्रों के बनाये हुए चित्रों से विश्वविद्यालय सभागार आभामय रहा। हर तरफ छत्रपति जी के व्यक्तित्व व कृतित्व से संबंधित चित्र शोभायमान थे। इन प्रतिभागियों में अभिषेक गुप्ता को प्रथम, प्रणव साहू को द्वितीय तथा प्रदीप कुमार मिश्रा को तृतीय पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। सांत्वना पुरस्कार पीयूष कश्यप तथा केशव और जूरी को व विशेष पुरस्कार प्राप्तकर्ता यश विक्रम सिंह तथा नितिन गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छत्रपति शाहू जी महाराज के 149वें जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में इन छात्रों की कलाकृतियां आकर्षण का केन्द्र थी। इसके अलावा छात्रों ने सुन्दर रंगोली बनाकर भी आगंतुकों का ध्यान खींचा।
|
\ |
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.