G-4NBN9P2G16
औरैया

चित्रांश महिला सभा द्वारा धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

चित्रांश सभा औरैया की महिला सभा  द्वारा  8 मार्च 2022 दिन मंगलवार को नेहरू इन्टर कॉलेज के सामने बनारसीदास औरैया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, प्रभु श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

औरैया,अमन यात्रा । चित्रांश सभा औरैया की महिला सभा  द्वारा  8 मार्च 2022 दिन मंगलवार को नेहरू इन्टर कॉलेज के सामने बनारसीदास औरैया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, प्रभु श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जब कि महिला सभा का माल्यार्पण वरिष्ठ महिला सदस्यों द्वारा किया गया। वही सभा की महिला पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित वरिष्ठ महिला संरक्षक श्रीमती पुष्पा सक्सेना (शिक्षक) का माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए महिला सभा की महामंत्री रागनी सक्सेना ने बताया की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार व सशक्तिकरण के साथ-साथ उनको जागरूक कर उनका मनोबल बढ़ाते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा स्वरूप निरंतर कार्य कर रही है, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं का सम्मान करने व उनकी उपलब्धियों पर उत्सव मनाने का आज खास दिन है। सभा की कोषाध्यक्ष रिचा सक्सेना ने कहा कि महिला जीवनदायिनी है, उसके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव व संघर्ष होता है, लेकिन जहां-जहां नारी की पूजा व सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं।
पूर्व चित्रांश महिला  अध्यक्ष प्रतिभा सक्सेना ने कहा कि नारी शक्ति अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होकर अपने मुकाम पर पहुंचने के लिए पुरुषों से आगे कदम बढ़ाकर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी कर महिला शक्ति की मिसाल कायम कर रही हैं,  जिससे उनका मनोबल बढ़ा है।  कार्यक्रम के दौरान माधुरी सक्सेना, प्रीती कुलश्रेष्ठ, ज्योति श्रीवास्तव, आरती सक्सेना, श्रद्धा सक्सेना, नेहा श्रीवास्तव, अनीता सक्सेना, मनीषा सक्सेना, छोटी बिट्टी, बुलबुल सक्सेना, कांति सक्सेना आदि महिला सदस्य मौजूद रहीं।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

21 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

31 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.