G-4NBN9P2G16
बीजिंग : चीन के कई हिस्सों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए चीन सरकार ने उत्तर-पश्चिमी शहर लान्झोउ में लॉकडाउन लगा दिया है। प्रशासन का कहना है कि इमरजेंसी की स्थिति में ही लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत मिलेगी।
लान्झोउ में लोगों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी
अधिकारियों ने बताया कि लान्झोउ में लोगों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। लोगों को जरूरी चीजों की सप्लाई या फिर मेडिककल ट्रीटमेंट के लिए ही घर से बाहर निकलने दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों के आपस में मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई है।
टूरिस्ट साइट्स पर लोगों की आवाजाही सीमित
चीनी प्रशासन बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर काफी अलर्ट है। उत्तरी चीन में हजारों लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। साथ ही टूरिस्ट साइट्स पर लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही शहर से बाहर जाएं।
इनर मंगोलिया के एजिन शहर में भी लॉकडाउन
चीन में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट की वजह से संक्रमण बढ़ रहा है। सोमवार को इनर मंगोलिया की एजिन काउंटी के लोगों को घर में रहने के लिए कहा गया। एजिन की आबादी 35,700 है। इन्हें कोविड पाबंदियों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। एजिन कोरोना के हॉटस्पॉट में से एक है। यहां बीते हफ्ते 150 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं।
चीन के 11 राज्यों में कोरोना संक्रमण फैला
चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने चेतावनी दी है कि करीब एक हफ्ते में कोविड इन्फेक्शन 11 राज्यों में फैला गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ते जाएंगे। राजधानी बीजिंग में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। देश के जिन हिस्सों में कोरोना संक्रमण बरकरार है, वहां के लोगों को बीजिंग आने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा। इन्हें राजधानी में एंट्री तभी मिलेगी, जब वो कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखाएंगे। यह रिपोर्ट 2 दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही 2 हफ्ते तक इनके हेल्थ की निगरानी की जाएगी।
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More
जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More
This website uses cookies.