G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख,तहसीलदार ने मदद का दिया आश्वासन

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगरौली गांव में बीते शुक्रवार की देर रात देवशरण यादव के घर में अचानक आग लग गई।जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई।घटना के समय देवशरण यादव अपने दो बेटों अभि और अभिषेक के साथ घर में थे।

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगरौली गांव में बीते शुक्रवार की देर रात देवशरण यादव के घर में अचानक आग लग गई।जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई।घटना के समय देवशरण यादव अपने दो बेटों अभि और अभिषेक के साथ घर में थे।

रात में खाना खाने के पश्चात परिवार के सभी सदस्य कोठरी में सोने चले गए थे,तभी घर के छप्पर में अचानक आग लग गई और तेज लपटें उठने लगीं।आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने की कोशिश की।करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।हालांकि इस दौरान घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग चूल्हे की चिंगारी से लगी थी।

ग्रामीणों ने घटना के बाद तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना दी।तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि राजस्वकर्मी को मौके पर भेजा गया है।रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को उचित सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 minute ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

1 minute ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

25 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

52 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.