G-4NBN9P2G16
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा खुलाशे हेतु थाना रूरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने चैन स्नैचिंग के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित सिंह पुत्र नवल सिंह निवासी ग्राम नुनारी थाना डेरापुर व असरफ पुत्र निसार निवासी खालागांव डेरापुर के रूप में हुई है।
आरोपियों ने बीती 5 जून को कस्बा रूरा के रामनगर मोहल्ला निवासी वालेस्टर सिंह चौहान के साथ चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था।पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।बीती शनिवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।
इस दौरान सराय गढ़ेवा अंडरपास के पास आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी।जवाबी फायरिंग में एक आरोपी अंकित सिंह के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस दौरान दो आरोपी ध्रुव राज सिंह व सिंटू यादव भागने में सफल हो गए।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचा 315 बोर,तीन खोखा कारतूस,02 जिंदा कारतूस 315 बोर व वारदात के समय इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पैशन प्रो तथा 12060 रूपये नगद बरामद किए हैं।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को सराय गढ़ेवा अंडरपास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं दो आरोपी मौका पाकर भागने में सफल हो गए।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा जाएगा।
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बिहार की ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जेदारों द्वारा… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा विकासखंड स्थित देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में एक 16 वर्षीय छात्र की… Read More
रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर बंबा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ऑटो… Read More
उरई, जालौन। कोंच क्षेत्र के भदेवरा गांव में कुछ दिन पहले हुई एक वृद्ध महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा… Read More
नोएडा। कानपुर देहात जिले के एक शिक्षक डॉ. त्रिलोक चन्द को नोएडा में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में डॉ. सर्वपल्ली… Read More
This website uses cookies.