G-4NBN9P2G16
कानपुर

चैस ओलिंपियाड टार्च रिले का भव्य आयोजन, महाना बोले गौरवपूर्ण क्षण

ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर नगर में आज 44वां शतरंज ओलिंपियाड प्रतियोगिता के आयोजन का प्रचार-प्रसार व शतरंज खेल को बढावा देने के उद्देश्य से शुरू की गयी मशाल रिले कार्यक्रम के ग्राण्ड मास्टर तेजस, सुश्री अंवतिका व उनकी टीम का स्वागत किया गया।

कानपुर, अमन यात्रा  : ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर नगर में आज 44वां शतरंज ओलिंपियाड प्रतियोगिता के आयोजन का प्रचार-प्रसार व शतरंज खेल को बढावा देने के उद्देश्य से शुरू की गयी मशाल रिले कार्यक्रम के ग्राण्ड मास्टर तेजस, सुश्री अंवतिका व उनकी टीम का स्वागत किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 अध्यक्ष विधान सभा उ0प्र0 श्री सतीश महाना ने कहा कि हम में से बहुत कम ही लोग इस बात से परिचित हैं कि चैस ओलिंपियाड जो लगभग 100 साल पहले शुरू हआ था, इस बार, पहली बार भारत में होने जा रहा है।

ये भी पढ़े-  झांसी, कानपुर एवं चित्रकूट धाम मंडल के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2022 का हुआ आयोजन

यह बड़े ही हर्ष की बात है कि हम सभी के आदरणीय प्रधानमंत्री,  नरेंद्र मोदी जी के आह्नवान पे, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रोत्साहन से, और उ0प्र0 के मा0 मुख्यमत्री, श्री योगी आदित्यनाथ, के मार्गदर्शन से आज चैस ओलिंपियाड टार्च रिले, अपने पहले चरण में उत्तर प्रदेश के नौ जिलों से हो कर गुजर रही है और समूचा विश्व इस समय उत्तर प्रदेश की ओर देख रहा है। इस से बड़े गर्व की बात नहीं हो सकती है इस महान प्रदेश के निवासियों के लिए। उन्होंने कहा कि भारत ने ही पूरी दुनिया को संस्कृति व संस्कार सिखाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शतरंज थोडा मुश्किल गेम है लेकिन आपके ब्रेन को टच करने वाला गेम है। आप जब भी शतरंज खेले तो अपने से बडे खिलाडी के साथ खेले, जिससे आपको सीखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि शतरंज से हमे यह भी सीख मिलती है कि जो अनुशासन में रहेगा व सीधा चलेगा हाथी की तरह, जो टेढ़ा रहेगा व टेढ़ा चलेगा ऊट की तरह। उन्होंने कहा कि हम सब का योगदान प्रत्यक्ष व परोप रूप से देश को आगे बढाने का कार्य करेगा।

ये भी पढ़े-  जनपद में अपराधियों के हौसले पस्त करना पहली प्राथमिकता होगी : एसपी सुनीति  

अध्यक्ष अखिल भारतीय शतरंज महासंघ डा0 संजय कपूर ने कहा कि यह इस देश के हर नागरिक के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कि चैस ओलिंपियाड इस बार उस देश में हो रहा है जहाँ से चैस यानि शतरंज की शुरुआत हई थी। उस समय यह चतुरंग के नाम से जाना जाता था और समय के साथ इसकी प्रसिद्धि, समूचे विश्व के हर कोने में पहुंची और आज लगभग हर देश में शतरंज खेला जाता है। आज इस सच को पुरे विश्व ने भी मान लिया है और इसीलिए 100 सालों में पहली बार चैस ओलिंपियाड टोर्च रिले भारत में शुरू की गयी है और यह भारत के 75 जिलों का भ्रमण करेगी।

जैसे ओलिंपिक का घर ग्रीस को माना गया है और हर बार ओलिंपिक की मशाल वहीं से शुरू होकर उस देश में पहुँचती है जहाँ भी ओलिंपिक खेलों का आयोजन होना है, ठीक उसी प्रकार, चैस ओलिंपियाड की मशाल हर बार भारत से ही शुरू होगी और उस देश में जाएगी जहाँ चैस ओलिंपियाड का आयोजन होना है।  इस बार जब चैस ओलिंपियाड भारत में होगा तो उस में भाग लेने वाली 187 देशों की टीमें, एक ही छत के नीचे बैठ कर शतरंज के खेल में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। यह अपने आप में एक अनूठा उदाहरण होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी के “वसुदैव कुटुंबकम” वाले सपने को साकार होता हुआ हम सब देखेंगे।

 

इस अवसर पर सांसद सत्यदेव पचौरी,  देवेन्द्र सिंह भोले, मा0 महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वप्निल वरूण, मा0 एमएलसी अरूण पाठक, मा0 विधायक सुरेन्द्र मैथानी, अभिजीत सिंह सांगा,  मोहित सोनकर, मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर, जिलाधिकारी श्री विशाख जी, अपर जिलाधिकारी नगर अतुल कुमार, पूर्व विधायक रघुनन्दन सिंह भदौरिया सहित सभी संबंधित अधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

19 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

29 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.