ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली पुलिस तथा स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सोमवार की रात्रि चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार शातिरों को कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ापुर ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में चोरी की घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना अकबरपुर
पुलिस टीम व स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सोमवार रात्रि चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार शातिरों 1 पारस गौतम पुत्र रामाधार निवासी प्यारेपुरवा बाढ़ापुर रोड थाना अकबरपुर 2 शिवम उर्फ चम्पू पुत्र चंद्रपाल कश्यप निवासी अशोक नगर थाना अकबरपुर 3 शिल्पी पुत्र सियाराम निवासी कालीगंज अकबरपुर थाना अकबरपुर 4 अकील पुत्र वहीद राइन निवासी कलीगंज अकबरपुर को मय चोरी किए गए 1 एक अदद लेनेवो टैबलेट 2 पांच अदद मोबाइल फोन 3 दो अदद सोने की अंगूठी 4 एक जोड़ी कान की झुमकी पीली धातु व चार जोड़ी चांदी की पायल समेत बाढ़ापुर ओवरब्रिज के नीचे से धर दबोचा।
आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…
उरई, जालौन। रविवार रात एक दुखद घटना में झांसी से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी…
उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…
उरई, जालौन। माधौगढ़ ब्लॉक के रूपापुर ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरों को 40 दिन मजदूरी…
राजेश कटियार,कानपुर देहात। देश में लंबे समय से प्रतीक्षित जनगणना की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप…
This website uses cookies.