अपना देशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मानव सेवा संगठन की नवनिर्वाचित जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

विगत कई वर्षों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में मानव सेवा संगठन असहाय लोगों की साहयता कर रहा है और नवयुवकों को प्रेरित कर समाज में क्रांति लाने का प्रयास कर रहा है।

श्रीकान्त अग्निहोत्री,शिवली कानपुर देहात :विगत कई वर्षों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में मानव सेवा संगठन असहाय लोगों की साहयता कर रहा है और नवयुवकों को प्रेरित कर समाज में क्रांति लाने का प्रयास कर रहा है। विगत शनिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कानपुर देहात की जनपद कार्यकारिणी घोषित की थी उसी सम्बन्ध में बाजपाई ट्रेडर्स कहिंजरी में मानव सेवा संगठन की जिला कार्यकारिणी बैठक आहूत की गई.
जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारी गोपाल बाजपेई अनुराग सिंह गौर राघव द्विवेदी शिवम शुक्ला का  माला पहनाकर स्वागत किया गया जिसमें संगठन के  कार्यकर्ता व वरिष्ठ नागरिक सुबोध मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विमलेश तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने सभी पदाधिकारियों को पहचान पत्र देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया और  कहा कि जल्द से जल्द संगठन का कानपुर देहात में विस्तार कर , नवयुवकों को एकजुट करके संगठन को मजबूत बनाया जाये, नवयुवकों को सदस्यता आवेदन पत्र भरवा कर संगठन से जोड़ा जाये और नवयुवकों प्रेरित एक स्वच्छ एवं जागरूक समाज की नीव रखी जाये व कुशल नेतृत्व वाले नवयुवकों को आगे बढ़ाकर समाज को बेहतर, ईमानदार व कर्मठ नेतृत्वकर्ता दिये जाएँ |
संगठन के जिला विस्तारक गोपाल बाजपेई ने जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह व महासचिव राघव द्विवेदी व जिला कोषाध्यक्ष शिवम शुक्ला से आगामी बैठकों व स्वतंत्रता दिवस पर निकाली जाने तिरंगा यात्रा पर बात-चीत की और इस बार तिरंगा यात्रा को और भी आकर्षक व अधिक से अधिक क्षेत्रों से जोड़कर निकालने पर भी जोर दिया गया, और कानपुर देहात के सभी क्षेत्रों से नवयुवकों को जोडा जाये और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रति महीने जनपद स्तर एक बैठक की जाये और अपने किये गए कर्यों पर चर्चा कि जाये|
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading