कानपुर देहात

चौकी इंचार्ज को नहीं थी हमले की भनक, मुकदमे में 13 नामजद और चार गिरफ्तार

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र की कहिंजरी चौकी इंचार्ज दंपती के विवाद को सुलझाने के लिए गए थे। बातचीत के दौरान महिला के ससुरालीजन हमलावर हो गए और पथराव में दारोगा सिपाही समेत तीन गंभीर घायल हो गए।

कानपुर देहात,अमन यात्रा । रसूलाबाद के कहिंजरी चौकी क्षेत्र में दंपती के आपसी विवाद को सुलझाने गई टीम पर हमले की घटना का पुलिस कर्मियों को कतई अंदाजा नहीं था। शायद यही वजह रही कि चौकी इंजार्ज ने थाने से पुलिस फोर्स बुलाना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि हमले की घटना को पुलिस अफसरों ने गंभीरता से लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है और 13 नामजद लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

क्या हुई घटना

रसूलाबाद में पति-पत्नी का विवाद चल रहा है, जिसका मुकदमा भी है। इसी मुकदमे में समझौते की तीन चार दिन से बात चल रही थी। चौकी से पुलिस जब शाह बेगम को लेकर चली तो सबकुछ सामान्य जैसा ही था। उसके घर पहुंचने के बाद भी सब कुछ ठीक था, लेकिन पूछताछ के दौरान महिला का जेठ आक्रोशित हो गया। चौकी इंचार्ज ने उसे रोकने का प्रयास किया तो घर के अंदर से महिलाएं हमलावर हो गईं। किसी तरह चौकी इंचार्ज और सिपाही बाहर आए तो छत से भी महिलाओं ने ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए। चौकी इंचार्ज के जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावर भाग निकले।

यह भी पढ़ें :सांसद देवेन्द्र सिंह भोले की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, दिये निर्देश

शाह बेगम ने कही ये बात

शाह बेगम के मुताबिक दो दिन पहले महिला आयोग की सदस्य के सामने ससुर रफीक ने कहा था कि वह समझौता व उसे रखने के लिए तैयार है लेकिन पहले जो इसने मुकदमा दर्ज कराया है उसे वापस लें। यही बात आगे भी पुलिस के सामने हुई थी। पुलिस भी मामले में समझौते की बात चलने से पूरी तरह से आश्वस्त थी कि कहीं ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। इसी आत्मविश्वास में धोखा हो गया और हमला किया गया।

इससे पहले भी रसूलाबाद पुलिस पर हो चुका हमला

इससे पहले भी रसूलाबाद पुलिस पर हमला किया जा चुका है। बीते वर्ष मई माह में लॉकडाउन का पालन कराने को पुलिस टीम निकली थी। तुलसीनगर कंजरडेरा में हिस्ट्रीशीटर सरमान ङ्क्षसह को पुलिस पकड़ लिया था। इसके बाद उसके तरफ से लोगों ने पथराव कर दिया था। इसमें एसएसआइ समेत सात पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए थे। भारी पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद आरोपित भागे थे। इस हमले में भी महिलाएं पुरुषों संग शामिल थीं।

पहले हुए पुलिस पर हमले

-गजनेर के पामा चौकी में पुलिस कर्मियों से आरोपित ने की थी हाथापाई की कोशिश

-शिवली में कन्नौज से धोखाधड़ी में वांछित आरोपित को पकडऩे के दौरान दो सिपाही घायल

  • घायल दारोगा और हेड कांस्टेबल का रीजेंसी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। हेड कांस्टेबल की हालत स्थिर है, लेकिन दारोगा को आइसीयू में भर्ती किया गया है। उधर, कानपुर देहात पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपितों को पकडऩे के लिए कानपुर देहात के एसपी ने चार टीमें बनाई हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। रासुका भी लगाई जाएगी। – भानु भास्कर, एडीजी जोन
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading