कानपुर देहात

छः वर्षीय मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़,मारपीट मामले में आरोपी पर पास्को एक्ट दर्ज,भेजा जेल

मूसानगर थाना पुलिस ने बुधवार को एक छः वर्षीय मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़,मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मूसानगर थाना पुलिस ने बुधवार को एक छः वर्षीय मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़,मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी छः वर्षीय मासूम बालिका के संबंध में मंगलवार को शौचक्रिया के वास्ते खेत जाते समय एवं शौचक्रिया करते उसके साथ छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में गांव के एक युवक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज प्रशांत कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुमित पुत्र शिवशंकर निवासी खिरियनपुरवा थाना मूसानगर को बुधवार को खिरियनपुरवा गांव से धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी गई भावभीनी विदाई

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उच्च प्राथमिक विद्यालय सरवनखेड़ा की प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी की सेवानिवृत्ति को लेकर…

28 minutes ago

अमरौधा: विकास की नई राह, नरेगा, रिचार्ज शाफ्ट और ओपन जिम पर फोकस!

कानपुर देहात। विकास कार्यों को गति देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज…

1 hour ago

माती में भाजपा का गौरवशाली इतिहास: अटल-आडवाणी से मोदी तक, 46 वर्षों का सफर तस्वीरों में जीवंत

कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर देहात इकाई ने पार्टी कार्यालय माती में एक…

1 hour ago

“रायबरेली के शिक्षक नवनीत शुक्ल बने ‘जल चैम्पियन’, पर्यावरण और जल संरक्षण में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नवाज़े गए”

अमन यात्रा ब्यूरो। रायबरेली के शिक्षक नवनीत शुक्ल बने 'जल चैम्पियन', अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिला…

2 hours ago

गैर शैक्षिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति से नहीं करवाया जाना चाहिए स्कूलों का निरीक्षण

राजेश कटियार,कानपुर देहात। सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह सुनिश्चित करने में…

2 hours ago

This website uses cookies.