G-4NBN9P2G16
जालौन

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटका मिला शव

जालौन में 9वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।उसका शव घर में फंदे से लटका मिला।घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई घर में कोहराम मच गया।

जालौन / पुखरायां। जालौन में 9वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।उसका शव घर में फंदे से लटका मिला।घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई घर में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेड़ा की है।यहां के रहने वाले मुन्ना के घर उसकी बेटी ममता की 15 वर्षीय पुत्री गुनगुन ऊर्फ शीलू रहकर पढ़ाई कर रही थी।वह शहर के बस स्टैंड के पास बने एस आर इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी।बताया जा रहा है कि शनिवार को जब उसके घर के सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे।उसी दौरान गुनगुन ने कमरे में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।छात्रा के मामा ब्रजेंद्र ने बताया कि छात्रा के पिता मजदूरी करते हैं।जबकि गुनगुन पिछले दो वर्ष से उसके यहां रह रही थी।वह चार बहनों में सबसे बड़ी थी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

3 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

6 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

29 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

56 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.