G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात: उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकंदरा की छठी कक्षा की छात्रा जोया को एक दिन के लिए थाना इंचार्ज बनाया गया। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा यह अनूठी पहल की गई है। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को पुलिस के प्रति डर को दूर करना और थाने के कामकाज के बारे में जानकारी देना है।
विकासखंड राजपुर की नोडल शिक्षिका कंचन शुक्ला के नेतृत्व में कई बालिकाएं सिकंदरा थाने पहुंचीं। यहां उप जिलाधिकारी श्याम नारायण शुक्ला, तहसीलदार संतोष कुमार, सीओ संजय वर्मा और थाना प्रभारी महेश कुमार की उपस्थिति में छात्रा जोया को थाना प्रभारी की कुर्सी पर बिठाया गया। एक दिन की थाना इंचार्ज बनी जोया ने महिला और वृद्ध फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उन पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
महिला हेल्प डेस्क और थाने का भ्रमण:
महिला हेल्प डेस्क प्रभारी महिला पुलिसकर्मी हेमलता और रचना ने छात्राओं को हेल्प डेस्क संचालन और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं को थाने का महिला और पुरुष बंदीगृह, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, एफआईआर डेस्क, थाने की कैंटीन आदि दिखाए गए। छात्राओं ने उपस्थित अधिकारियों से थाने की कार्यप्रणाली और करियर संबंधी प्रश्न पूछे।
उप जिलाधिकारी ने की सराहना:
उप जिलाधिकारी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल की सराहना की।
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
This website uses cookies.