जालौन,अमन यात्रा। यूक्रेन की राजधानी कीव से मेडिकल की पढ़ाई कर रही एम बी बी एस तृतीय वर्ष की छात्रा छाया यादव सोमवार की रात को घर वापस आ गयी। युद्ध के दौरान चल रही गोलाबारी व मिसाइल के गिरने की दिल दहला देने वाली आवाज को याद कर वह आज भी सहम जा रही है तथा आंखें नम हो जा रही है।
रापटगंज निवासी चरण सिंह यादव की पुत्री छाया यादव यूक्रेन के विन्नित्सिया शहर में एम बी बी एस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। 24 फरवरी को अचानक शहर में सायरन की आवाज सुनाई देने लगी। इसके थोड़ी देर बाद ही कालेज प्रशासन का होस्टल खाली करने का फरमान आ गया।
इसके बाद आनन फानन में होस्टल खाली करना पड़ा था। इसके बाद बंकर में शरण लेनी पड़ी। इसी दौरान हो रही बमबारी व मिसाइलों के गिरने की आवाजे उसे विचलित कर रही थी। भूख प्यास से व्याकुल होते हुए भी उसने स्वदेश वापसी की जहदोजहद करती रही।
26 फरवरी को 5-6 किमी पैदल दूरी तय कर वह हंग्री वोर्डर से बोकारिष्ट पहुंची। इसके बाद 28 फरवरी की सुबह दिल्ली आ गयी थी तथा रात में घर वापस आ गयी थी।लाड़ली बिटिया के घर आते ही बुजुर्ग दादी पार्वती, मां पुष्पा, भाई राघवेंद्र व वहिन संध्या, चाचा हरपाल के आंखों में आंसू छलक आये।
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय हाईवे सर्विस रोड…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर। उन्नाव स्नातक खंड क्षेत्र से एमएलसी अरुण पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…
कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…
This website uses cookies.