G-4NBN9P2G16

जगदम्बे मैया की महाआरती में उमड़े मां भक्त

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में बिल्हौर नगर के ककवन रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा का दिव्य महा आरती क्रम भव्यता के साथ हुआ संपन्न।

बिल्हौर,अमन यात्रा : भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में बिल्हौर नगर के ककवन रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा का दिव्य महा आरती क्रम भव्यता के साथ हुआ संपन्न। कार्यक्रम का शुभारंभ जयकारों एवं भाव गीतों के साथ हुआ। रौनक पाल व निधि ने जोरदार स्वर में जयकारे लगवाये वहीं निधि चौरसिया व सोनम चौरसिया ने सुंदर भावगीतों की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात सभी उपस्थित मां भक्तों ने गुरु चालीसा व श्री दुर्गा चालीसा पाठ करते हुए गुरु वंदना एवं माता आदिशक्ति की वंदना की तथा दिव्य महाआरती क्रम संपन्न किया। तत्पश्चात सभी ने समर्पण स्तुति के माध्यम से अपने आराध्य के चरणों में क्षमा याचना की।
कार्यक्रम की समापन मेला में महिला शाखा की तहसील अध्यक्ष नीरज कटियार, टीम प्रमुख सत्यवती पाल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह व भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी ने अपने सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किए वहीं जिलाध्यक्ष ने नवगठित तहसील कार्यकारिणी की भी घोषणा की। अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तहसील बिल्हौर के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने आए हुए सभी मां भक्तों के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त किया। आपने बताया कि संगठन का लक्ष्य धर्म राष्ट्र व मानवता की सेवा करना है। जिसके लिए माता दुर्गा जी के चालीसा पाठों के आयोजन जगह-जगह करवाये जा रहे हैं और लोगों को नशामुक्त व संस्कारवान जीवन जीने के लिए संकल्प कराया जा रहा है।
उक्त अवसर पर श्रवण कुमार, वीरेंद्र मिश्रा, रवि शंकर गुप्ता, किशनलाल पाल, मुनेश चौरसिया, निधि चौरसिया, अमोल सिंह, शशि चौरसिया, जगन्नाथ, कमला देवी, नीरज मिश्रा, वीरेंद्र कटियार, सर्वेश सचान, उदय नारायण सचान, दुर्गा सिंह, श्री कृष्ण कठेरिया, रामचंद्र यादव, रमन पाल, श्रीष तिवारी, मेवालाल, विनोदिनी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री व टीम प्रमुख योगेश कटियार ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बड़े भक्तिभाव से शक्तिजल एवं प्रसाद ग्रहण किया।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

41 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

58 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.