जगह-जगह हुआ वृक्षारोपण, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान का हुआ आगाज

वृक्षारोपण अभियान के दृष्टिगत शनिवार को जनपद के सभी कार्यालयों में पौधरोपण का कार्य किया गया। इस दिन प्रदेश के समस्त सरकारी कर्मियों द्वारा कम से कम एक पौधा घर या घर के बाहर या पार्क में या सड़क के किनारे अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश थे।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। वृक्षारोपण अभियान के दृष्टिगत शनिवार को जनपद के सभी कार्यालयों में पौधरोपण का कार्य किया गया। इस दिन प्रदेश के समस्त सरकारी कर्मियों द्वारा कम से कम एक पौधा घर या घर के बाहर या पार्क में या सड़क के किनारे अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश थे। मुख्यमंत्री द्वारा 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है किसके तहत आज यानि 22 जुलाई 2023 को 30 करोड़ और आगामी 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधों को रोपित किया जाना है। सभी विभागों के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

वृक्षारोपण महाभियान के लिए इस बार प्रदेश के 85 विभागों को लगाया गया है। वन विभाग सर्वाधिक 14 करोड़ पौधे लगाएगा। जनसामान्य के सहयोग से वन भूमि, सामुदायिक भूमि व अन्य राजकीय भूमि के साथ ही कृषि व निजी भूमि पर वृक्षारोपण का खाका तैयार किया गया है। इस अभियान में पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, हर खेत पर मेंड़-हर मेंड़ पर पेड़ और पेड़ रहेगा तो जीवन रहेगा जैसे कई नारे लोगों को जोड़ने के लिए दिए गए हैं।

विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप माइक्रोप्लान बनाकर पौधारोपण किया गया। सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यालय के बच्चों ने बृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के अंतर्गत 35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जनमानस की सहभागिता के लिए वेब पेज भी विकसित किया गया है। इसके माध्यम से रोपित किए गए पौधों की फोटो अपलोड की जानी है। जिलाधिकारी नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन. बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय, वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

7 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

8 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

9 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

10 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

12 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

1 day ago

This website uses cookies.