G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा,कानपुर देहात। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जारी एक्शन प्लान माह जून 2023 के अनुक्रम में लालचन्द्र गुप्ता, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशानुसार दिनांक- 19.06.2023 को शिवा नन्द, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नामित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के द्वारा तीन विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
1. ब्लाॅक कार्यालय, अकबरपुर कानपुर देहात में उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, नालसा, सालसा एवं सरकार द्वारा जारी स्कीमों का प्रचार-
उपरोक्त शिविर में जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह द्वारा वहां पर उपस्थित जन-मानस को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला समाज कल्याण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, ब्लाक विकास अधिकारी धनप्रताप यादव द्वारा ब्लाक स्तर एवं ग्राम स्तर पर चलाई गयी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही नायब तहसीलदार अकबरपुर रवीन्द्र मिश्रा द्वारा उपस्थित जन समूह को केन्द्र एवं राज्य द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
नामित सचिव द्वारा बताया गया कि भारत में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा केन्द्र एवं राज्य की योजनाओं को क्रियान्वयन धरातलीय स्तर पर प्रदान किये जाने हेतु रोजाना प्रचार-प्रसार किया जाता है तथा समय-समय पर लोक अदालत आयोजित की जाती है के बारे में जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि जिस भी किसी को न्यायालय सम्बन्धित कोई समस्या हो तो वे अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आकर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त शिविर में सहायक डी.पी.ओ. धर्मेन्द्र कुमार ओझा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंकुर मिश्रा एवं कई गावों के ग्राम प्रधान, आंगनबाडी कार्यकर्ती एवं अपार जन समूह उपस्थित रहें।
2. ब्लाॅक कार्यालय, अकबरपुर कानपुर देहात में विधिक जागरूकता शिविर, माईक्रो विधिक साक्षरता शिविर-
उक्त शिविर में जितेश शर्मा सहायक एल.ए.डी.सी. द्वारा पाक्सो एक्ट, लैंगिक समानता, एल.ए.डी.सी. के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, ब्लाक विकास अधिकारी धनप्रताप यादव एवं नायब तहसीलदार अकबरपुर रवीन्द्र मिश्रा द्वारा उपस्थित जन समूह को विधिक साक्षरता, विधिक जागरूकता के तहत विभिन्न अधिनियमों, नियमों व प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। नामित सचिव द्वारा उपस्थित जन समूह को विभिन्न कानूनों, अधिकार एवं कर्तव्यों, ए०डी०आर० मैकेनिज्म, महिला शक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि जिस भी किसी को न्यायालय अथवा उनके अधिकारों से सम्बन्धित कोई समस्या हो तो वे अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आकर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त शिविर में सहायक डी.पी.ओ. धर्मेन्द्र कुमार ओझा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंकुर मिश्रा एवं कई गावों के ग्राम प्रधान, आंगनबाडी कार्यकर्ती, ब्लाक एवं तहसील कर्मी एवं अपार जन समूह उपस्थित रहें।
3. महिला चिकित्सालय कार्यालय, अकबरपुर कानपुर देहात में विधिक जागरूकता शिविर, माईक्रो विधिक साक्षरता शिविर-
उक्त शिविर में जितेश शर्मा सहायक एल.ए.डी.सी. द्वारा पाक्सो एक्ट, लैंगिक समानता, एल.ए.डी.सी. के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं एवं मुख्य मंत्री सुमंगला कन्या योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। नामित सचिव द्वारा उपस्थित जन समूह को विभिन्न कानूनों, अधिकार एवं कर्तव्यों, ए०डी०आर० मैकेनिज्म, महिला शक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि जिस भी किसी को न्यायालय अथवा उनके अधिकारों से सम्बन्धित कोई समस्या हो तो वे अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आकर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नामित सचिव द्वारा विगत दो सप्ताहों जन्मी बालिकाओं के जन्मदिन पर केक काट कर माताओं एवं बच्चियों को बधाई दी गयी तथा उक्त 07 (सात) बच्चियों की माताओं को नवजात शिशु किट, कपड़े व जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा जारी प्रमाण-पत्र भेट किये गये।
उक्त शिविर में महिला जिला चिकित्सालय की अधीक्षिका डाॅ० वन्दना सिंह, सहायक डी.पी.ओ. धर्मेन्द्र कुमार ओझा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंकुर मिश्रा एवं अस्पताल कर्मी एवं अपार जन समूह उपस्थित रहें।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.