जनपद की समस्त सम्बन्धित शिक्षण संस्थाएं निर्धारित समय सारिण के अनुसार कार्यवाही करना करें सुनिश्चित ।

विशेष सचिव, उ०प्र०शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश द्वारा वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2024-25 में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति व सामान्य वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजना में आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है. जो निम्न प्रकार है:- प्रक्रियात्मक कार्यवाही- प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने हेतु आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर /अपलोड करके प्रमाणित्त करना। प्रस्तावित समयावधि- 10 जुलाई 2024 से 02 सितम्बर 2024 तक है

कानपुर देहात। विशेष सचिव, उ०प्र०शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश द्वारा वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2024-25 में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति व सामान्य वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजना में आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है. जो निम्न प्रकार है:- प्रक्रियात्मक कार्यवाही- प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने हेतु आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर /अपलोड करके प्रमाणित्त करना। प्रस्तावित समयावधि- 10 जुलाई 2024 से 02 सितम्बर 2024 तक है। इसी प्रकार सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता एवं स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना। 11 जुलाई 2024 से 06 सितम्बर 2024 तक, छात्र द्वारा रजिस्ट्रेशन करना 01 जुलाई 2024 से 21 अक्टूबर 2024 तक, छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाना।10 जुलाई 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक, छात्रों द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन फाइनल सब्मिशन किया जाना। 04 नवम्बर 2024 तक, छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी समस्त वोंछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जाना। 08 नवम्बर 2024 तक, विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना।11 जुलाई 2024 से 18 नवम्बर 2024 तक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि का आनलाइन सत्यापन करना। 19 नवम्बर 2024 से‌ 06 दिसम्बर 2024 तक। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा शंकर ने जनपद की समस्त सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि निर्धारित समय सारिण के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मा0 राज्यमंत्री ने सामुदायिक भवन ईको पार्क माती में किया ध्वजारोहण।

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में मा0 राज्यमंत्री, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान…

11 hours ago

हर्षोल्लास के साथ विकास भवन में मनाई गई स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ

कानपुर देहात।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 79वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना…

12 hours ago

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

2 days ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

2 days ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

2 days ago

This website uses cookies.