G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। विशेष सचिव, उ०प्र०शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश द्वारा वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2024-25 में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति व सामान्य वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजना में आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है. जो निम्न प्रकार है:- प्रक्रियात्मक कार्यवाही- प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने हेतु आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर /अपलोड करके प्रमाणित्त करना। प्रस्तावित समयावधि- 10 जुलाई 2024 से 02 सितम्बर 2024 तक है। इसी प्रकार सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता एवं स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना। 11 जुलाई 2024 से 06 सितम्बर 2024 तक, छात्र द्वारा रजिस्ट्रेशन करना 01 जुलाई 2024 से 21 अक्टूबर 2024 तक, छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाना।10 जुलाई 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक, छात्रों द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन फाइनल सब्मिशन किया जाना। 04 नवम्बर 2024 तक, छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी समस्त वोंछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जाना। 08 नवम्बर 2024 तक, विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना।11 जुलाई 2024 से 18 नवम्बर 2024 तक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि का आनलाइन सत्यापन करना। 19 नवम्बर 2024 से 06 दिसम्बर 2024 तक। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा शंकर ने जनपद की समस्त सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि निर्धारित समय सारिण के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.