जनपद के कुल 2951 तालाबों में से 2816 तालाब पानी से भरे, शेष 135 तालाबों को भराने की प्रक्रिया गतिशील

जिलाधिकारी आलोक सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन के द्वारा अधिशाषी अभियंता नलकूप अधिशाषी अभियंता सिंचाई एवं उपायुक्त, श्रम रोजगार से सर्वे कराया गया, जनपद में कुल 2951 तालाबों में से 2044 तालाब भरे पाये गये तथा 907 तालाब सूखे पाये गये

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन के द्वारा अधिशाषी अभियंता नलकूप अधिशाषी अभियंता सिंचाई एवं उपायुक्त, श्रम रोजगार से सर्वे कराया गया, जनपद में कुल 2951 तालाबों में से 2044 तालाब भरे पाये गये तथा 907 तालाब सूखे पाये गये। सर्वे के अनुसार जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार अधिशाषी अभियंता नलकूप अधिशाषी अभियंता सिंचाई एवं उपायुक्त, श्रम रोजगार को सूखे तालाब भराने का निर्देश दिया गया।

सर्वे के उपरान्त जिन तालाबों के नजदीक नहर, तथा सरकारी नलकूप थे, उन तालाबों में नहर/नलकूपों से पानी भरवाया गया। नहरों से 549 तालाब, नलकूपों से 57 तालाब, व अन्य संसाधनों से 166 तालाब भराये गये। इस प्रकार कुल 772 भरा दिये गये है, शेष 135 तालाबों को भराने की प्रक्रिया चल रही है, जिन्हे जल्द ही भरा दिया जायेगा। अत्यधिक गर्मी के कारण पशु, पक्षियों को पानी की समस्या न हो इस लिये सभी तालाबों में पानी भरवाया जा रहा है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं

कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…

10 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…

24 minutes ago

कानपुर देहात में दूषित दूध और खोया पर शिकंजा, 9 नमूने जांच के लिए भेजे गए

कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…

31 minutes ago

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…

47 minutes ago

कानपुर में गंगा का कहर: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिए तत्काल राहत के निर्देश

कानपुर नगर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़…

1 hour ago

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

3 hours ago

This website uses cookies.